इंदौर.
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर के चुनाव संपन्न हुए. चुनाव के बाद समाज के अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने निर्वाणा गार्डन के पास मेनारिया समाज की धर्मशाला तत्तकाल बनाने की घोषणा करके विरोधियों की हवा निकल दी. विरोधी पक्ष जिस अंदाज में बयानबाजी ओर राजनीति कर रहा था, वो समाज के किसी भी सदस्य को रास नहीं आया. सामाजिक संगठन में अंहकार नहीं चलता, बल्कि हाथ जोड़कर समाजसेवा की जाती हैं. इसी संकल्प को लेकर श्री जसराज मेहता की पैनल ने चुनाव लड़ा और एकतरफा विरोधियों को चारों खाने चितकर दिया.
विरोधियों ने जमकर श्री जसराज मेहता की पैनल का माखौल उडाया, नानाप्रकार के हंथकंडे अपनाएं, शिकायतों की झ़ड़ी लगा दी. लेकिन सत्य मेव जयते की तर्ज पर श्री जसराज मेहता की पैनल सोना बनकर उभरी और भविष्य में भी समाजहित में कई योजनाओं को लागु करने का भी विचार किया जाएगा.
समाज के चुनाव की प्रक्रिया में 30 जनवरी 2026 को नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे. इसमें 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो रहे थे. उपाध्यक्ष के पद के लिए श्री गणपत मेहता और श्री धर्मेंद्र जोशी में मुकाबला था. मतदान 8 फरवरी 2026 को होना तया था. मतदान के पहले एक समुह ने एसडीएम को चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत कर दी. इसके परिणामस्वरूप एसडीएम ने चुनाव पर रोक लगा दी.
ऐसी स्थिति में दूसरे खेमे ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दस्तक दी. न्यायालय के आदेश पर समाज के चुनाव संपन्न कराए गए. इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रीतेश इनानी बनाए गए. श्री इनानी के द्वारा अब चुनाव करवाकर परिणाम घोषित किए गए. इस चुनाव में उपाध्यक्ष के पद पर श्री गणपत मेहता को 177 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्री धर्मेंद्र जोशी को मात्र 22 वोट मिले. निर्वाचन अधिकारी ने श्री जसराज मेहता को अध्यक्ष, श्री गणपत लाल मेहता उपाध्यक्ष, श्री लोकेश मेहता सचिव, श्री किशन लाल मेहता सहसचिव, श्री शिव प्रसाद मेहता कोषाध्यक्ष, श्री कन्हैया लाल जोशी भवन मंत्री, श्री राजेश जोशी उत्सव मंत्री और श्री सूरज जोशी शिक्षा मंत्री निर्वाचित किए गए.
इस निर्वाचन में तीसरी बार श्री जसराज मेहता अध्यक्ष चुने गए हैं. कार्यकारिणी का एक कार्यकाल 5 साल का होता हैं. श्री मेहता ने निर्वाचन के बाद घोषणा की है कि निर्वाणा गार्डन के समीप के क्षेत्र में समाज की धर्मशाला का निर्माण अतिशीघ्र किया जाएगा. वहीं समाजहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को भी लागु करने का विचार किया जाएगा.