इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव की अचानक हलचल मची, कल दिनांक 6 मार्च 2026 को फार्म जमा कराने का अंतिम दिन था. और प्रभु इच्छा देखिए 44 श्रेणी इंदौर के चुनाव में भी 44 फार्म प्रत्याक्षीयों की ओर से जमा कराए गए. कुछ समय से चुनाव नहीं लड़ने की बात करने वाले भी मैदान में कुद पड़े और चुनाव को लेकर हलचल मचा दी.
देखा जाए तो मुख्य मुकाबला पक्ष और विपक्ष के बीच ही होना तय है, लेकिन पूरी स्थिति तभी साफ होगी, जब कितने उम्मीदवार मैदान में चुनाव लड़ते है, और कितने प्रत्याक्षी वापस फार्म लेते हैं. इस बार के चुनाव विकास कार्यो के दम पर लड़े जायेगे. सभी प्रत्याक्षी अपने-अपने चुनावी घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे करेंगे, लेकिन अक्सर चुनाव के बाद चुनाव में हराने वाला समासजसेवी सेवा करना भुल जाता है, जिसके चलते समाज में जिस प्रकार विकास की गति होना चाहिए वो दिखाई नहीं देती है, जिसका परिणाम हमेशा की तरहा नतीजा शुन्य ही दिखाई देता हैं, हमारी बात में दम नहीं हो-तो आने विगत तीन चुनाव का परिणाम और उनके वादों पर नजर दौड़ा दिजिए. हकीकत सबको समझ में आ जाएगी.
हमारी और से सभी भावी प्रत्याक्षीयों को हार्दिक शुभकामनाएं...! आप चुनाव जीतो और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करों...!
पालीवाल वाणी मीडिया समूह