इंदौर. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर की एक और घोषणा भागवत प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत लगातार चार चौके व छह छक्के लगाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर की ओर से क्रिकेट किट देने की घोषणा की गई, जिसके अंतर्गत कल हुए मैच में सौरभ बागोरा (लखन) Elite STRikers ने लगातार चार छक्के लगाकर अपनी टीम Elite STRikers को विजय बनाया.
इस अवसर पर उन्हें श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ इंदौर के संयोजक संतोष हीरालाल जी जोशी (सन्टू), मुकेश व्यास, शिव जोशी, विजय जोशी द्वारा सम्मानित किया गया और क्रिकेट किट आज उन्हें भेंट की जाएगी. फाइनल विजेता टीम व भागवत सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी को श्री चारभुजानाथ जी गढ़बोर राजस्थान की ऐसी बस द्वारा नि:शुल्क यात्रा की घोषणा पूर्व में ही की जा चुकी है.