इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के समाजसेवियों के माध्यम से समय-समय पर समाज के प्रति अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए दिखाई देते है, तो समाज सदस्यों को सुखद अनुभूति का अहसास होता हैं. एक बार फिर खजराना परिवार (ग्राम. केलवा) की ओर से श्री देव-लक्ष्मी परिवार द्वारा वरिष्ठ भामाशाह ब्रह्मलीन श्री देवकिशन जी पालीवाल की स्मृति में पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की पालीवाल धर्मशाला स्थित शेड में 52 ओरिएंट कंपनी के छत के पंखे भेंट किए गए.
पालीवाल समाज भवन पर स्थित माँ अन्नपूर्णा मंदिर पर श्री विजय जी पालीवाल ने प्रतीक स्वरूप एक पंखा पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश जी जोशी को भेंट करते समय समाज के कई समाजसेवी ने अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराई.
पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष श्री राकेश जोशी एवं सचिव श्री ललित पुरोहित एवं प्रबंध कार्यकारिणी ने युवा समाजसेवी श्री विजय जी पालीवाल एवं पालीवाल परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के प्रति अपना योगदान और सहयोग करना भी अपने आप में समाज सेवा का जींवत उदाहरण पेश किया. पालीवाल परिवार की ओर से समाज के प्रति अपनी सेवा अर्पण करते हुए समाज सदस्यों को आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में पंखों की शीतल हवा का आनंद मिलेगा वहीं शीघ्र राहत मिलेगी.