एप डाउनलोड करें

इंदौर में गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत के परिवार के साथ ही मारपीट : संत का पुत्र अक्षय शर्मा घायल

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sat, 21 Mar 2026 01:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  • महेश पालीवाल और उसके परिजनों पर आरोप
  • देर रात विश्व हिंदू परिषद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट 
  • कुछ देर बाद राजनीतिक दवाब में पुलिस ने क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली

इंदौर. एक राजनीति घटनाक्रम में हिंदुवर्ग के परिवार का आपस में विवाद हो गया. विवाद इतना बड़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. घटना का विवरण इस प्रकार है कि मेरा एक निवास और ज्योतिष कार्यालय  मेन नवलखा चौराहा इंदौर पर स्थित हैं. 

कल खंडवा मे हिन्दू सम्मेलन संगोष्ठी थी. में धर्म सभा करके रात्री को इंदौर लौटा. मेरी कार मेरे निवास के पास पार्क करके कार में से मेरा बेटा अक्षय शर्मा सोफ्टवेयर इंजीनियर है. वह और मेरा एक ड्रायवर और एक अन्य बालक कार से कुछ सामान निकाल रहे थे, वहां अपना ....भी है. वही चौराहे पर कार भी उधर ही रखते है. उसी दौरान जिसके घर के सामने सरकारी जगह पर कुछ देर के लिए कार खड़ी हुई थी. 

उसी दौरान एक पालीवाल परिवार के चार पाच सदस्य आए और कुछ अपशब्द कहे, तो बेटे ने कहा थोड़ा सभ्यता से बात करो. इतने में पालीवाल परिवार ने लाठी से हमला कर दिया. जिसमें मेरे पुत्र का आगे का दांत तोड़ दिया. घटना रात्री 11 बजकर 20 मिनिट की हैं हमने 112 वेन बुलाई. और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने 11, 20 रात्री की घटना की सुबह 5 बजे रिपोर्ट लिखी. लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई,  उसके बदले में कह रहे हैं, तुमसे बने जो करलो.

पूरी रात बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाला, तब रिपोर्ट दर्ज तो हुई  लेकिन कार्यवाही पुलिस की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया. बल्कि कुछ देर बाद राजनीतिक दबाव में मेरे परिवार पर भी पुलिस ने पालीवाल की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करा दी. मामला इंदौर संयोगिता गंज थाने का स्वयं एडिशनल एसपी साहब से मेरी खुद रात में चर्चा होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई. 

आप मेरा सहयोग ऐसा अनुग्रह हैं कि न्याय संगत कार्यवाही कर मुझे न्याय मिले.

श्री यति चक्र चूड़ामणि क्रांतिकारी राष्ट्रीय संत 

डॉ. तरुण बापू जी (दिगम्बर)

सारंगपुर वाले, हरिद्वार

संपर्क : 9826727877

  • राष्ट्रीय प्रवक्ता : अखिल भारत हिन्दू महासभा 
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय गौ सेवा परिषद
  • सदस्य : सनातन हिन्दू बोर्ड 
  • सदस्य : केंद्रीय मार्ग दर्शक मण्डल 
  • विश्व हिन्दू परिषद, अंतरराष्ट्रीय कुल पुरोहित, विश्वकर्मा समाज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next