गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में जीण धाम पर मातारानी के मंगल पाठ एवं 51 फीट की चुनरी का समर्पण

विज्ञापन

 विनोद गोयल...✍️

इंदौर :

माघ माह की गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में ग्रेटर बृजेश्वरी स्थित आशीर्वाद आंगन, जीण धाम माता मंदिर पर मातारानी के मंगल पाठ का आयोजन जयपुर के प्रख्यात मंगल पाठ वाचक रवीश-सोनम सोनी दम्पति के सानिध्य में किया गया।

कार्यक्रम संयोजक हरिओम अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी विजय कुमार अग्रवाल, देवकीनंदन अग्रवाल, सुश्री रुचि अग्रवाल आदि ने मंगलपाठ वाचक दम्पित्त का स्वागत किया। मातारानी को 51 फीट की चुनरी एवं गजरा भी समर्पित किया गया। करीब  तीन घंटे चले इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और परिवार,समाज एवं राष्ट्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जीण धाम माता मंदिर सहित आशीर्वाद आंगन के सभी देवालयों पर आकर्षक पुष्प एवं चुनरी श्रृंगार भी किया गया था। मातारानी का भव्य दरबार भी आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook