एप डाउनलोड करें

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने जिला न्यायपालिका के लिए आगामी वर्ष- 2026 के प्रस्तावित अवकाशों की सूची जारी

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sun, 28 Dec 2025 11:27 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला न्यायपालिका (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों ) में भी अब आगामी वर्ष-2026 में 01-जनवरी से 04-जनवरी तक अवकाश रहेगा...!

वर्ष 2026 में जिला न्यायपालिका में साल के 365 दिन में से केवल 102 दिन अवकाश रहेगा...!

इन्दौर.

इन्दौर अभिभाषक संघ इन्दौर के पूर्व-अध्यक्ष गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के रजिस्ट्रार जनरल महोदय ने दिनांक 01/12/2025 को मध्यप्रदेश की जिला न्यायपालिका के लिए वर्ष 2026 के प्रस्तावित अवकाशों की टेन्टटीव लिस्ट  जारी की थी। उसमें दिनांक 24/12/2025 को आंशिक संशोधन कर के जिला न्यायपालिका के लिए 02/01/2026 का अवकाश घोषित किया गया है.

इस अवकाश के एवज में जनवरी के तृतीय शनिवार को कार्य दिवस घोषित किया गया है। इसलिए अब जनवरी में तृतीय शनिवार के दिन अवकाश नहीं रहेगा, जनवरी के तृतीय शनिवार को न्यायालय में कामकाज होगा। (अस्थाई कैलेण्डर-2026 जारी कर दिया है।)

टेन्टटीव सूची के अनुसार वर्ष 2026 में जिला न्यायपालिका में (जिला व सत्र न्यायालय और उसके अधीनस्थ न्यायालयों में) 52 दिन रविवार 23 दिन प्रथम व तृतीय शनिवार और 27 दिन विभिन्न पर्व और त्यौहारों के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा।साल के 365 दिनों में से केवल 102 दिन जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा।

  • गोपाल कचोलिया अभिभाषक ने बताया है कि टेंटटीव लिस्ट के अनुसार जिला न्यायपालिका में वर्ष 2026 में  संभवतः  01-जनवरी और 02-जनवरी को नववर्ष, 26-जनवरी को गणतंत्र दिवस,03- मार्च को होली,19- मार्च को गुड़ी पड़वा,20- मार्च को चैटीचण्ड,27- मार्च को रामनवमी,31- मार्च को  महावीर जयंती,03- अप्रैल को गुड फ्राइडे,14- अप्रैल डाॅं. अम्बेडकर जयंती/ बैसाखी,01- मई को बुध्द पूर्णिमा, 27- मई को ईद उल जुहा, 26- जून को मोहर्रम ,24- अगस्त को ईद मिलाद-उन-नबी,28- अगस्त को रक्षाबंधन, 04- सितंबर को जन्माष्टमी,14- सितंबर को गणेश चतुर्थी,02- अक्टूबर को गांधी जयंती,10-अक्टूबर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या ,19, 20 और 21- अक्टूबर को विजयादशमी/दशहरा, 06- नवम्बर को धनतेरस,09 और 10 -नवम्बर को गोवर्धन पूजा 24-नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 -दिसम्बर को क्रिसमस डे के उपलक्ष्य में जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा।

गोपाल कचोलिया ने बताया है कि जिला न्यायपालिका में ग्रीष्मकालीन अवकाश 18-मई से 12 जून 2026 और शीतकालीन अवकाश 24- दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2026 तक रहेगा।इस दौरान सिविल/दीवानी न्यायालयों में काम-काज नहीं होगा। लेकिन फौजदारी व अन्य न्यायालयों में कामकाज जारी रहेगा।

आगामी वर्ष -2026 में हर महीने प्रथम और तृतीय शनिवार को जिला न्यायपालिका में अवकाश रहेगा। जिला न्यायपालिका में जनवरी में केवल प्रथम शनिवार को ही अवकाश रहेगा। जिला न्यायपालिका के लिए 02-जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है इसलिए जनवरी के तृतीय शनिवार को जिला-न्यायपालिका  में अवकाश नहीं रहेगा।

  • गोपाल कचोलिया "अभिभाषक"  9827094681 "पूर्व-अध्यक्ष" इन्दौर अभिभाषक संघ, इन्दौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next