एप डाउनलोड करें

विद्याधाम में नौका विहार पर निकली मां पराम्बा : आज भगवती निकलेंगी भक्तों को दर्शन देने

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil paliwal Updated Sat, 28 Jan 2023 09:30 PM
विज्ञापन
विद्याधाम में नौका विहार पर निकली मां पराम्बा : आज भगवती निकलेंगी भक्तों को दर्शन देने
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन ‘भगवन’ का गो दुग्ध से अभिषेक 

इंदौर :

विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर 28वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन अधिष्ठाता स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ के श्री विग्रह प्रकटोत्सव पर 51 विद्वान आचार्यों ने महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में गो दुग्ध धारा, फलों के रस एवं गो घृत से पादुका पूजन, शोडषोपचार पूजन एवं अभिषेक के बाद सैकड़ों भक्तों ने आरती में भी भाग लिया। संध्या को मां पराम्बा भगवती के नौका विहार के दर्शन हेतु भक्तों का सैलाब बना रहा।

आश्रम परिवार के यदुनंदन माहेश्वरी, राम ऐरन एवं राजेंद्र महाजन ने बताया कि संध्या को मां पराम्बा भगवती के लघु विग्रह के साथ कमल पुष्प का नौका विहार देखने के लिए देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। मां की साक्षी में दीप मालिका भी सजाई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next