एप डाउनलोड करें

Jain wani : जबलपुर जैन समाज का भारत वर्षीय जैन समाज के लिए प्रेरणा दायक ऐतिहासिक निर्णय : मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज

इंदौर Published by: Jain wani Updated Sat, 14 Feb 2026 11:51 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर 

  • मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में समाज को संबोधित करते हुए समाज को धर्म संस्कृति की सुरक्षा के लिए समाज जन को सीख दी. 

जबलपुर पुर दिगंबर जैन समाज का भारत वर्षीय जैन समाज के लिए ऐतिहासिक समाजिक निर्णय धर्म संस्कृति की सुरक्षा के लिए अनेक निर्णय समाज हित में लिए गए ‌धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अल्प समय के लिए संस्कार धानी में परम पूज्य गुणायतन प्रेणता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में समाज को संबोधित करते हुए समाज को धर्म संस्कृति की सुरक्षा के लिए समाज जन को सीख दी और प्रतीज्ञा दिलाई।मल्टी काजीन होटल एवं रात्रि में होने वाली शादियों में समाज नहीं होगी सम्मिलित। 

मुनिवर श्री 108 प्रमाण सागर जी महामुनिराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा ने भारत वर्षीय जैन समाज के लिए प्रेरणा दायक एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया।

1. जिस स्थान पर मांसाहारी एवं शाकाहारी भोजन एक ही परिसर में बनता हो एवं किचन अलग-अलग हो या बिल्डिंग अलग-अलग हो ऐसे मल्टी कॉशन होटल  जैन समाज वैवाहिक पारिवारिक आयोजन  नहीं करेगी।

2. संपूर्ण वैवाहिक कार्यक्रम दिन में ही संपन्न किए जाएंगे सूर्यास्त के पश्चात भोज नहीं दिया जाएगा।

3. महिला संगीत के स्थान पर भक्ति संगीत किया जाएगा या पारंपरिक गीतों का कार्यक्रम किया जाएगा।

4. महिला संगीत के लिए कोरियोग्राफर नहीं बुलाये जाएंगे।

5. समाज उन्ही वैवाहिक परिसरों में अपने आयोजन करेगी। जिन्हें श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा द्वारा पूर्ण शाकाहारी का प्रमाण पत्र दिया गया हो। इसकी जानकारी विवाह स्थल वालों से अवश्य प्राप्त करें।

विशेष : रात्रि शादी एवं मल्टी कॉजन वाले परिसर में होने वाली शादियों में समाज सम्मिलित नहीं होगी।

निवेदक : श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा  एवं सकल जैन समाज जबलपुर.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next