इंदौर। पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के युवा तरूणाई, संस्था के संस्थापक श्री ऋषभ बागोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि संस्था एक कदम मदद की ओर सेवा समिति के माध्यमा से शहर के 5 प्रमुख चौराहा पर गरीबों की मदद के लिए सहायता बॉक्स लगाकर सेवाकार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जिसका शहर के नागरिकों की ओर से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
सहायता बॉक्स रमोमा, चौराहा, भमौरी कार्नर, रेडिसन चौराहा, सत्यसांई चौराहा, स्कीम नंबर 78 पर लगाए गए है। उक्त लगाए गए बॉक्स दिनांक 23 से 31 दिसंबर 2018 तक सतत् कार्य करते रहेंगे। एकत्रित वस्त्र नववर्ष की बेला पर संस्था एक कदम मदद की ओर सेवा समिति 1 से 3 जनवरी 2019 तक जरुरतमंद इलाकों में जाकर गरम कपडे वितरण किए जाएंगे। इंदौरवासियों से अनुरोध है कि हमारी एक छोटी सी कोशिश में आप भी इन स्थानो के माध्यम से आप गरम कपडे सहायता बॉक्स तक पहुंचा कर जरुरतमंदो की सहायता कर सकते हैं। आपका एक आसन कदम कई जरुरतमंदो को ठिठूरती ठंड से राहत देगा। अगर आप किसी भी प्रकार की कठिनाई होतो कृपाया नीचे दिए मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते है।
संस्था : एक कदम मदद की ओर सेवा समिति, इंदौर, मध्यप्रदेश
संपर्क सूत्र- 8602958887, 8982081770, 8817449667
पालीवाल वाणी ब्यूरो- Ayush Paliwal...✍
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*