इंदौर शीघ्र होगा कोरोना मुक्त : संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट

विज्ञापन

इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. एम. पी. शर्मा  की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 2 जून 2020 को 27 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1830 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1057 रही। जिनमें से कुल 987 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 3597 हो गई है। कल तीन व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 141 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 103 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 2132 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 141 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारंटाइन व्यक्तियों की संख्या 3611 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 38581 हो गई हैं। लगातार कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने से इंदौरवासियों के साथ-साथ प्रशासन के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook