इंदौर :
मामला छोटी ग्वाल टोली इलाके में गुरुवार रात का है। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पीड़ित युवक ने बताया कि मैं और मेरी महिला मित्र होटल मदनी से गुरुवार रात 11 बजे खाना खाकर निकले थे। हम रीगल चौराहे की तरफ जा रहे थे। मैंने देखा कि दो बाइक पर कुछ युवक हमारा पीछा कर रहे थे। रीगल चौराहे पर उन्होंने हमारी गाड़ी रुकवा दी।
लड़के ने बताया कि मुझे और मेरी फ्रेंड को देखते ही 40 से 50 लोगों ने घेर लिया। वे अपशब्द कहते हुए विवाद करने लगे। मेरा आधार कार्ड भी मांगा। मेरी फ्रेंड से कहा कि अपने माता-पिता से बात कराओ। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने हम दोनों की पिटाई कर दी। वे वीडियो भी बना रहे थे। जैसे-तैसे हम छूटकर भागे। लेकिन आरोपी फिर पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंच गए। वे यहां भी हमारी पिटाई करने वाले थे। रिक्शा चालकों ने हमें बचाया। रात में मैं अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और केस दर्ज करवाया।