indore news : हवा के साथ देते ही आसमान में दिखा रंग बिरंगा हॉट एयर बैलून

विज्ञापन

हवा के साथ देते ही आसमान में दिखा रंग बिरंगा हॉट एयर बैलून

इंदौर :

इंदौर में पहली बार लोगों ने हॉट एयर बैलून का आनंद लिया। बलून की भव्यता औऱ रोमांच को देखने के लिए दिनभर लोगो की भीड़ लगी रही.

 विश्व शांति गुरुकुल के श्री अश्विन कुमार  ने बताया कि गांधीनगर परिसर में  आयोजित मेगा एडवेंचर कैंप के अंतर्गत हॉट एयर बैलून लाया गया था। सुबह से ही इस बैलून को देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंचे। लेकिन सुबह हवा की तेज गति के कारण कुरुक्षेत्र से आए एक्सपर्ट यादवेन्द्र सिंह ने बैलून उड़ाने का समय आगे बढ़ा दिया।

जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता रहा लोगों का रोमांच भी बढ़ता रहा। अंततः शाम 5:00 बजे हवा की गति अनुकूल हुई और फिर एडवेंचर एक्सपर्ट की टीम हॉट एयर बैलून को मैं गैस भरने और उसे ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हो गई ।  लगभग आधे घंटे की तैयारी के बाद हॉट एयर बैलून पूरी तरह तैयार हो गया। 

और रंग बिरंगा बैलून इंदौर के आसमान में दूर से ही नजर आने लगा इस रोमांचित करने वाले हॉट एयर बैलून में कई लोगों ने सवारी भी की जिन्हें लगभग डेढ़ सौ फीट तक की ऊंचाई पर ले जाकर इंदौर की खूबसूरती दिखाई गई। श्री अश्विन कुमार ने बताया कि हॉट एयर बैलून के साथ ही मेगा एडवेंचर कैंप में कई सारी गतिविधियां आयोजित की गई थी. इस कैंप में कमांडो नेट, प्लांक वॉक, ट्रामपॉलिन, गन शूटिंग, फ्लाइंग फॉक्स,  टायर स्विंग, आर्चरी, बर्मा ब्रिज जैसी कई गतिविधियां का बच्चों का बड़ों ने जमकर मजा लिया.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook