एप डाउनलोड करें

Indore City : भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Wed, 22 Apr 2026 01:31 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु पश्चिम मध्य क्षेत्र की विषय वक्ता कार्यशाला आज

सत्र में भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल देंगे  मार्गदर्शन

इंदौर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के अंतर्गत आज 22 अप्रैल को डेली  कॉलेज में भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ता क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई है। 

पश्चिम मध्य क्षेत्र की कार्यशाला के सत्र में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मार्गदर्शन देंगे। कार्यशाला सत्रों में सम्पन्न होगी। द्वितीय सत्र में 12 अलग अलग कक्षों में 12 वक्ताओं द्वारा अलग अलग विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। 

कार्यशाला में मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन व दीव, दादरा एवं नागर हवेली के अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल होंगे। 6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान के अंतर्गत मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हो चुके हैं। अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु विषय वक्ताओं को इस पश्चिम मध्य क्षेत्र की कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में 6 राज्यों के 350 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next