एप डाउनलोड करें

Indore City : इंदौर पुलिस की त्वरित : गुम हुए दो नाबालिक बच्चों ढूंढकर परिजनों से मिलाया

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Sun, 19 Apr 2026 03:30 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालक को सकुशल पाकर परिजनों ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्य की प्रशंसा कर, पुलिस टीम को दिया धन्यवाद

इंदौर.

इंदौर शहर में अपहृर्ता/गुमशुदा बालक/बालिकाओं के प्रकरणो को प्राथमिकता से लेते हुए तत्काल विधि सम्मत एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमिश्नर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं संवदेनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए, 12 और 09 वर्षीय दो मासूम भाइयों को ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया है। 

पुलिस थाना द्वारकापुरी क्षेत्रांर्गत ऋषि पैलेस निवासी 12 और 09 वर्षीय दो मासूम नाबालिक भाई आज दिनांक 18 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे से घर से कहीं गायब हो गए थे जिन्हें परिजनों ने आसपास ढूंढा पर नहीं मिल रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही और एक्टिव मोड में आई और उक्त बच्चों को ढूंढने में लग गई। 

उक्त बच्चों के की पतारसी के दौरान पुलिस थाना तेजाजी नगर को सूचना मिली कि दो मासूम नाबालिक बालक चमेली देवी कॉलेज के पास लावारिस स्थिति में घूम रहे हैं। जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को 

अपने संरक्षण में लिया, और उनकी जानकारी पता लगाकर थाना द्वारकापुरी से संपर्क कर उनके परिजनों को सूचित कर तस्दीक उपरांत उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों मासूम बालकों को पाकर परिजनों ने इंदौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की और पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next