एप डाउनलोड करें

Indore City : ग्रीनपार्क कॉलोनी इंदौर में पुलिस-पब्लिक जन-संवाद

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Wed, 11 Feb 2026 11:48 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्ज़ा ज़ाहिद बेग़

इंदौर. पुलिस और आम  जनता के बीच की दूरी को कम करने और क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चंदन नगर पुलिस द्वारा 'जनसंवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीनपार्क कॉलोनी स्थित दस्तक पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्धजन, अधिवक्ता, व्यापारी और स्थानीय रहवासी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने जहाँ साइबर ठगी और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया, वहीं जनता ने भी अपनी सुरक्षा से जुड़ी मांगें अफसरों के सामने रखीं।

​गोपनीयता के लिए लगेगी 'शिकायत पेटी'

​संवाद के दौरान रहवासियों ने सुझाव दिया कि इलाके में ऐसी शिकायत पेटी  लगाई जाए, जिससे लोग अपनी पहचान गुप्त रखकर असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस तक पहुँचा सकें। इस सुझाव पर एसीपी श्री शिवेंदु जोशी जी ने तत्काल सहमति जताई और अमल करने के निर्देश दिए। वहीं, जनप्रतिनिधि शादाब पटेल ने जनसहयोग से यह पेटियां उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

​नाबालिगों द्वारा तेज रफ़्तार वाहन चलाने की समस्या आई सामने

​कार्यक्रम के दौरान ग्रीनपार्क के मुखर पत्रकार मिर्ज़ा ज़ाहिद बेग़ ने पुलिस ऑफिसर्स  को बताया कि क्षेत्र में 10-12 साल के नाबालिग बच्चे तेज रफ़्तार से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे हादसों का डर बना रहता है। कॉलोनी के कई इलाके नशेड़ियों  और आवारा तत्वों के ठिए बन गए हैं। इनके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाए।इसके साथ ही घरेलू हिंसा और क्षेत्र की अन्य कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी साझा की गईं। 

एसीपी श्री जोशी और टीआई श्री तिलक करोले जी ने भरोसा दिलाया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जानसंवाद में महिलाएं भी उपस्थित थी। यहां श्रीमती शाहीन साजिद अली  और इरशाद पठान ने इस बात पर जोर दिया कि नशे की लत से बचने के लिए परिवार के लोग भी बढ़कर काम करें और पुलिस की मदद करें वही एडवोकेट सानिया कुरैशी ने शराब दुकान के बाहर नशेड़ियों के जमघट को लेकर आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की।

​नशे और साइबर फ्रॉड के प्रति किया जागरूक

​बैठक में पुलिस अधिकारियों ने वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। उन्होंने अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी  साझा करें। इसके अलावा, युवाओं में बढ़ते नशे की लत को लेकर भी चिंता जताई गई और समाज से पुलिस का साथ देने की अपील की गई।

​रहवासियों ने जताया आभार

​ग्रीनपार्क कॉलोनी में पहली बार इस तरह से पुलिस अफसरों को अपने बीच पाकर और खुलकर चर्चा करने के अवसर पर रहवासियों ने विभाग का आभार माना। टीआई श्री तिलक करोले ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना अपराध मुक्त समाज की कल्पना कठिन है, इसलिए इस तरह के संवाद भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे।         

कार्यक्रम का संचालन सैयद जाफर अली ने किया। वही आभार सरफराज अंसारी ने माना। अधिकारियों का स्वागत डॉक्टर ए यू खान, शरीफ पटेल तौफीक भाई, मोहम्मद यूनुस सर, शकील भाई ने किया कार्यक्रम में श्री शकील भाई, जाकिर खान, डा निजाम काजी,आसिफ भाई हाजी शरीफ, अनवर भाई ठेकेदार ,व्यापारीगण व क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next