एप डाउनलोड करें

Indore City : राम नवमी पर राम जानकी मंदिरों में गूंजा श्रीराम नाम, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था

इंदौर Published by: Indore City Updated Sat, 28 Mar 2026 01:19 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी पर तुलसी नगर स्थित सरस्वती धाम एवं अनंतेश्वर धाम के राम-जानकी मंदिरों में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव अत्यन्त हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया।

प्रातःकाल से ही दोनों मंदिरों में मां जानकी सहित भगवान श्रीराम का विधिवत अभिषेक, पूजन एवं हवन संपन्न हुआ। भगवान को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया अ। इसके पश्चात आयोजित भव्य महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। संध्या काल राम भजनों की प्रस्तुतियां दीं गई।

अनंतेश्वर धाम स्थित राम दरबार मंदिर में अनंतेश्वर सेवा संस्था के तत्वावधान में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान में कॉलोनी की मातृशक्तियों के साथ-साथ पुरुष श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रामायण का वाचन किया, जिससे सामूहिक भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

राम नवमी के अवसर पर तुलसी नगर के मंदिरों को आकर्षक पुष्प सज्जा और मनोहारी विद्युत रोशनी से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के क्रम में, राम नवमी के दूसरे दिन अनंतेश्वर धाम में महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next