एप डाउनलोड करें

Indore City : इंदौर हुआ भाजपामय, प्रमुख चौराहों को भाजपा ध्वज से सजाया गया

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Wed, 22 Apr 2026 01:37 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, मुकेश कुकरेजा और कैलाश पीपले ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यशाला कल 22 अप्रैल 2026 को डेली कॉलेज में सम्पन्न होगी। इस हेतु कार्यशाला में शामिल होने के लिए अन्य प्रदेशों के नेताओं का आगमन प्रारंभ हो गया है।

रेल से आने वाले अतिथि कार्यकर्ताओं के लिए रेल्वे स्टेशन पर भाजपा नगर द्वारा 3 जगह काउन्टर बनाए गए हैं। सियागंज, प्लेटफॉर्म नंबर1 पर और नेहरू पार्क के सामने, काउन्टर टेबल पर महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर व  गुलाब की कलियाँ देकर स्वागत किया गया। वही उनके चाय और बिस्किट की व्यवस्था की गयी है। उन्हें लालदंत मंजन, पेस्ट, ब्रश, शैंपू, कंडीशनर, साबुन, कंघी, तेल और दातुन के साथ साथ स्वदेशी वस्तुओ की कीट भी दी गई है। वाहनों से उन्हें होटल छोड़ा गया।

स्टेशन पर विधायक रमेश मेंदोला ने की अगवानी 

क्षेत्रीय कार्यशाला में भाग लेने पहुंचे नगर प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी की स्टेशन पर विधायक रमेश मेंदोला, सुधीर कोल्हे, सुरेश कुरवाडे, रोहित चौधरी, मनोज मिश्रा, गजानन गावड़े, रजत शर्मा, आदित्य पांडे, श्रीकांत दुबे, पृथ्वी गोरे, आशीष शर्मा, रितेश वीरांग, चंद्रभान सिंह सोलंकी, यशवंत शर्मा, संतोष सिंह, दुष्यंत वर्मा, ऋषभ गुर्जर, भावना बारगल, गीता राठौर, दीपा श्रीवास्तव, नीतू सिंह रेणु स्वामी कृष्णा वेदी ने अगवानी की। 

8 जगह आवास बनाए गए : अतिथियों के रुकने के लिए 8 जगह आवास की व्यवस्था की गयी है। जिसमें सोलारिस, सिल्वर वाटिका, किंग्स पार्क, गोल्डन ट्रीट, विट्ठल रुक्मणी सियागंज के सामने, रेसीडेंसी, प्रेसिडेंट पार्क, डेली कॉलेज गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को ठहराया जाएगा।

 डेली कॉलेज के मुख्य द्वार से मेन हॉल तक भाजपा ध्वज 

क्षेत्रीय कार्यशाला के लिए इंदौर के चौराहों को भाजपा ध्वजों से सजाया गया है। डेली कॉलेज के मुख्य द्वार से मेन हॉल तक भाजपा ध्वज और होर्डिंग्स से सजाया गया है। वही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के सभी प्रमुख चौराहों की साज सज्जा भाजपा ध्वज से की गई है। एयरपोर्ट से लेकर डेली कॉलेज, रेल्वे स्टेशन से लेकर डेली कॉलेज, राऊ बायपास, रिंग रोड के सभी चौराहों को भाजपा ध्वजों से सजाया गया है। एयरपोर्ट पर भी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next