Indore City : इंदौर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई

विज्ञापन

अफवाहों से बचने की अपील 

इंदौर. इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति की जा रही है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल.मारू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के डिपो में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जहां से लगातार डीलर्स को सप्लाई की जा रही है। ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है और कहीं भी किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें। जिले में पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।

इंदौर में अफवाहों का असर: PM Narendra Modi के बयान के बाद पेट्रोल पंपों पर भीड़

इंदौर शहर के कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोग वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे है । कई लोगों को यह आशंका है कि आने वाले समय में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन सकती है, जिसके चलते वे पहले से तैयारी कर रहे हैं।

  • लाइट चालू हुई मगर पम्प से पेट्रोल डीजल नहीं दे रहे।
  • कई लोग परेशान
  • मैनेजर बोला स्टॉक नहीं बताऊंगा, आप कलेक्टर को बुला लो किसी को अभी बताऊंगा।
  • ऐसे पंप की जांच होना चाहिए, आम आदमी के साथ आपातकाल जैसा व्यवहार यही क्रिएट करते है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook