इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना : पत्नी और दो बच्चों को मौत के घाट उतारा फिर खुद ने लगा ली फांसी

विज्ञापन

इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली भागीरथपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पहले परिवार के तीन  लोगो को जहर देकर मारा ओर फिर खुद फांसी लगा ली. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के बाणगंगा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्‍यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति ने पहले पत्‍नी और बच्‍चों को मौत के घाट उतारा और इसके बाद खुद आत्‍महत्‍या कर ली.

जानकारी के अनुसार घटना भागीरथपुरा इलाके की है. मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है. युवक अमित यादव का शव फंदे पर लटका हुआ था. सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया गया है. मृतक का नाम अमित यादव बताया जा रहा है. उसने पत्नी टीना यादव और तीन साल की बेटी व डेढ़ साल के बेटे को पहले जहर देकर मारा और फिर खुद फांसी लगा ली. सुसाइट नोट में कर्ज से परेशान होने की बात सामने आ रही है.

पुलिस सुसाइड नोट की सत्‍यता की पड़ताल भी कर रही है. अब तक की जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और इसे अदा नहीं कर पा रहा था. सामूहिक मौत के पीछे असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सकता है. अमित यादव एक टेलीकाम कंपनी में टावर प्रबंधन का दायित्‍य संभालता था.

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook