GOVERNMENT HOLIDAY : वर्ष 2021 के लिये कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित

विज्ञापन

इंदौर । कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने वर्ष 2021 के लिये इंदौर जिले की सीमा क्षेत्र हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किये हैं। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार 6 सितम्बर को अहिल्या उत्सव पर अर्द्धदिवस का स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा। इसी तरह 10 सितम्बर को गणेश चतुर्थी, 20 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन और 5 नवम्बर 2021 को दीपावली के दूसरे दिन पूर्ण दिवस का स्थानीय अवकाश रहेगा। ये अवकाश बैंक और कोषालय पर लागू नहीं होंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook