एप डाउनलोड करें

श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर पर निःशुल्क कॉपियां, लंच बॉक्स व बैग वितरित: बच्चों की मुस्कान देखने लायक

इंदौर Published by: sunil paliwal-Anil Bagora Updated Wed, 08 Jul 2026 12:23 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर (निःशुल्क शिक्षण संस्थान) स्कूल परिसर पर स्थापित विद्या की देवी मां सरस्वती की चित्रावली के पूजन अर्चन के पश्चात श्री शिव शक्ति योग केंद्र स्कीम नंबर 103 इंदौर के द्वारा सहयोग स्वरुप आज श्री पालीवाल बाल विनय मंदिर के छात्र-छात्राओं को 1047 कॉपियां, 97 लंच बॉक्स एवं 77 स्कूल बैग साथ ही श्री कमल जैन समाजसेवी द्वारा पूर्व मे प्रदाय 200 कॉपियों का वितरण किया गया. प्रारंभ में समिति की ओर से स्कूल स्टाफ ने योग केंद्र के अतिथियों का स्कूल का ऊपरना पहनाकर स्वागत, अभिवंदन किया.

इस अवसर पर शिव शक्ति योग केंद्र के एवं उनके द्वारा आमंत्रित निम्न अतिथिगण सर्वश्री प्रदीप पांडे, गोविंद मंगल, दिनेश जिंदल, मनोज जायसवाल, रमेशचंद्र शर्मा, लिनारत्न पारेख, अर्चना तिवारी, भावना जायसवाल बंसी पटेल, डॉक्टर अभय दीपा खत्री एंड श्रुति हार्डिया, प्राचार्य सोनिया वर्मा सहित स्टाफ गण उपस्थित रहे. समिति की ओर से केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग पत्र सचिव श्री हरलाल पालीवाल ने दिया.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next