अनंत चतुर्दशी चल समारोह के लिए झांकी एवं अखाड़ा निर्णायक समितियों का गठन

विज्ञापन

इंदौर. 

इंदौर में आयोजित होने वाले अनंत चतुर्दशी चल समारोह वर्ष-2026 को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झांकियों एवं अखाड़ों के मूल्यांकन हेतु निर्णायक समितियों का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शिवम वर्मा के आदेश अनुसार इन समितियों के सदस्य चल समारोह में शामिल होने वाली झांकियों एवं अखाड़ों का निर्धारित मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन करेंगे।

झांकी निर्णायक समिति में प्रेस क्लब इंदौर के अध्यक्ष श्री दीपक कर्दम, महासचिव प्रेस क्लब इंदौर श्री प्रदीप जोशी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्री राजेन्द्र मंडलोई, लोक निर्माण विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती चेतना चौहान तथा आईटीआई इंदौर के प्रशिक्षण अधिकारी श्री विपिन पुरोहित को सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार अखाड़ा निर्णायक समिति में श्री रविन्द्रसिंह गौड़, श्री बुद्धासिंह पहलवान, श्री रमेश यादव, श्री सुरेश राणे पहलवान, श्री मानसिंह यादव, श्री विनोद गांधी, श्री गोपाल बैरासी, श्री दिनेश शुक्ला गुरु, श्री राजा पिता रतन पहलवान यादव, श्री मीत भवानी कश्यप, श्री गोपाल यादव तथा श्री गोविंद गुर्जर को सदस्य बनाया गया है। दोनों समितियों के संयोजक श्री पुष्पेंद्र वास्कले, उप संचालक जनसंपर्क, इंदौर रहेंगे।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook