इंदौर :
शहर के व्यस्ततम रीगल तिराहे स्थित लंबे समय से बंद पड़े रीगल सिनेमा घर (Regal Cinema House) में आज शाम आग लगने की घटना हुई। और देखते ही देखते आग ने पूरे टॉकीज को अपनी चपेट में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कुछ हद तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया । आग लगने के दौरान ताकत की सारी कुर्सियां और पर्दे जल गए। उसी दौरान धमाकों की आवाज भी आती रही टॉकीज में लगी ऐसी भी जल गए। घटनास्थल पर पहुंचे फायर एसपी शशिकांत कन कने ने बताया कि आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
अभी तक 25 टैंकर पानी लग चुका है। आग कैसे लगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन दबी जबान से फायर विकेट के कर्मचारी यह कहते सुने गए कि आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई है। क्योंकि इतनी तेजी से आग नहीं फैलती। दमकल विभाग के ए एस आई सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आग पहले से ही धीरे-धीरे सुलग रही थी जिसने बड़ा रूप धारण कर लिया। गौरतलब है कि रीगल टॉकीज की लीज निरस्त होने के बाद नगर निगम ने टॉकीज कोअपने कब्जे में ले लिया था ।