इंदौर. इंदौर कांग्रेस पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी (पानी वाले बाबा) का दिनांक 8 मई 2026 शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया था, जिनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 10 मई 2026 रविवार को प्रातः 10:00 बजे निज निवास 11 मार्तण्ड चौक से रामबाग मुक्तिधाम जाएगी.
आप स्व.श्री मणिशंकर जोशी जी के सुपुत्र ,श्री कमलाशंकर जोशी जी ,स्व.श्री महेश जोशी जी के भतीजे, श्रीमती मनप्रीत जोशी के पति, आदित्य जोशी-अदिति जोशी के पिता जी, स्व. पंकज जोशी, संजय जोशी, मनीष जोशी, दीपक जोशी के बड़े भाई एवं अभिषेक जोशी के ताऊ जी थे। उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को धर्मेन्द्र पुरोहित एवं रवि व्यास ने दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ