पाकिस्तानी अधिकारी का दावा: भारत के डैम खोले, सैटेलाइट हैक — सेना का उड़ा मजाक

विज्ञापन

इस्लामाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ भारतीय सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन सिंदूर' में मिली हार के बाद पाकिस्तान अपनी इज्जत बचाने की कोशिश में जुटा है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी वायु सेना के एक अधिकारी ने हाल ही में दावा किया कि भारत के डैम खोले गए, बिजली काटी गई और सैटेलाइट भी हैक कर ली गई थी। उनके इस मनगढ़ंत इंटरव्यू के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खुद पाकिस्तानी सैन्य बलों का जमकर मजाक उड़ रहा है।

पाकिस्तानी अधिकारी ने किया झूठा दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इंटरव्यू में पाकिस्तानी वायु सेना का एक अधिकारी कहता है कि पाकिस्तान एयर फोर्स के पास इस क्षेत्र की सबसे अच्छी साइबर फोर्स में से एक है। पाकिस्तानी अधिकारी ने राफेल फाइटर जेट को गिराने का पुराना प्रोपेगैंडा एक बार फिर दोहराया और कहा कि ऐसा करके उसने दुश्मन को पंगु बना दिया।

पाकिस्तानी एयर फोर्स चीफ को दिया क्रेडिट

इसके बाद पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि "हमने उनके नेटवर्क को ब्लॉक कर दिया, उनके डैम खोल दिए, उनकी बिजली बंद कर दी। हमने इलेक्ट्रॉनिकली उनके लिंक्स ब्रेक कर दिए। स्पेस के जरिए हमने उनके सैटकॉम लिंक को बेकार कर दिया।" अधिकारी ने दावा किया कि पाकिस्तान एयर फोर्स के चीफ एयर मार्शल जहीर बाबर सिद्धू ने इस पूरी लड़ाई की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया।
पाकिस्तानी अधिकारी के दावों का बना मजाक

जाहिर है पाकिस्तानी वायु सेना के इन दावों का मजाक बनना ही था। खासतौर पर जब पाकिस्तान स्पेस के जरिए सैटेलाइट लिंक को नष्ट करने की बात कर रहा हो, जबकि वह आज तक अपने दम पर कोई सैटेलाइट ही आसमान में नहीं भेज पाया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अधिकारी के दावों का मजाक उड़ा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग लगा रहे क्लास

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा कि "नकली लहजे और आत्मविश्वास के साथ सेना का यह रवैया दुनिया के लिए केस स्टडी है।" लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय ने लिखा, "उसने अपने प्यार से अपने एयर चीफ को रुला दिया होगा। उसने एक ही बार में अपनी बात कहने के लिए हर मुमकिन शब्द का इस्तेमाल किया और सारा क्रेडिट उन्हें दे दिया।"

पाकिस्तानी अधिकारी के दावों का मजाक बनाते हुए एक अन्य यूजर लिखा, "जब इंडिया के डैम खोल दिए, बिजली बंद कर दी, सैटेलाइट हैक कर ली तो तुम्हारा पीएम रोज पानी, पानी क्यों चिल्ला रहा है?" एक्स पर ब्रिगेडियर बृजेश पांडेय लिखते हैं कि अगर पाकिस्तानी जनरल, एयर मार्शल और एडमिरल ऐसी बातें करते हैं, तो वे या तो भ्रम में हैं या फिर मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। क्या उनके बच्चे उनसे ऐसे गैरजिम्मेदार बयानों के बारे में नहीं पूछते।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook