एप डाउनलोड करें

मई-जून 2026 में सेना के शीर्ष पदों पर हो सकता है बड़ा फेरबदल

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Sun, 22 Mar 2026 10:40 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CDS जनरल अनिल चौहान-नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी-सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून 2026 को रिटायर होंगे

नई दिल्ली. देश के सैन्य नेतृत्व में आने वाले महीनों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, अगले तीन महीनों के भीतर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), सेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख (Chief of Naval Staff) और डीआरडीओ प्रमुख (DRDO Chief) जैसे अहम पदों पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे. इस बदलाव की शुरुआत नए CDS की नियुक्ति से होगी.

मौजूदा CDS, जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. वे देश के दूसरे CDS हैं और करीब चार साल से इस पद पर कार्यरत हैं. सरकार अप्रैल के अंत तक नए CDS के नाम पर अंतिम फैसला ले सकती है.

इसी क्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भी मई 2026 के अंत में 62 वर्ष की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो जाएंगे वहीं, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून 2026 को रिटायर होंगे, जब वे अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष पूरी कर लेंगे.

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर कामत का कार्यकाल भी 31 मई 2026 को समाप्त होने जा रहा है. हालांकि वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह अभी अपने पदों पर बने रहेंगे, क्योंकि उनका कार्यकाल इस साल अक्टूबर 2026 तक है.

नए CDS के चयन को लेकर सरकार ने पात्रता नियमों में बदलाव किया है. अब तीनों सेनाओं के थ्री-स्टार रैंक के वे अधिकारी (लेफ्टिनेंट जनरल, एयर मार्शल और वाइस एडमिरल), जो वर्तमान में सेवा में हैं या पिछले दो वर्षों में सेवानिवृत्त हुए हैं, इस पद के लिए पात्र होंगे. हालांकि चयन के समय उनकी आयु 62 वर्ष से कम होना अनिवार्य है.

सरकार के पास करीब 150 से अधिक योग्य अधिकारियों का विकल्प मौजूद है, जिनमें से नए CDS का चयन किया जाएगा। संभावना है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति अप्रैल के अंत तक इस पर अंतिम मुहर लगा देगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next