एप डाउनलोड करें

1 लाख 60 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में भी आई बड़ी गिरावट : तीन दिन में 1 लाख 60 रुपए सस्ती हुई चांदी

दिल्ली Published by: paliwalwani Updated Tue, 03 Feb 2026 01:11 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली.

कल 2 फरवरी 2026 को भी सोने और चांदी दोनों के ही भाव में गिरावट दर्ज की गई है। आज वायदा बाजार में चांदी की एक किलो की कीमत 9यानी 23,000 रुपए कम हो गई है। इसकी वजह से अब 1 किलो चांदी का भाव 2 लाख 41 हजार रुपए हो गया है।

सोने में भी गिरावट का दौर जारी है। आज सुबह से सोने का भाव 6यानी 7,000 रुपए कम हो चूका है। 10 ग्राम सोना अब 1 लाख 40 हजार रुपए के भाव पर आ गया है।

सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव

सराफा बाजार में भी आज सोने और चांदी सस्ता हो गया है। बाजार में सुबह से 1 किलो चांदी 29 हजार रुपए से भी अधिक सस्ती हो चुकी है वही 10 ग्राम सोना अब 6 हजार 400 रुपए कम में बिक रहा है।

IBJA यानी इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोने का भाव 1,42,270 और 1 किलो चांदी का भाव 2,36,496 हो गया है।

तीन दिन में 1 लाख 60 रुपए सस्ती हुई चांदी

29 जनवरी को वायदा बाजार (MCX) में चांदी की 1 किलो की कीमत 4.1 लाख रुपए हो चुकी थी। इसके बाद शुरू हुई मुनाफा वसूली की वजह से 3 दिन में चांदी की कीमत 1,60,000 ज्यादा कम हुई है।

10 ग्राम सोने का भाव 29 जनवरी को 1,69,000 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। पिछले 3 दिनों में इसकी कीमत 30 रुपए कम होने के बाद अब 1 लाख 40 हजार हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next