एप डाउनलोड करें

अपने घरों में तेज धार चाकू तैयार रखें हिंदू : BJP MP Sadhvi Pragya Thakur

दिल्ली Published by: Paliwalwani Updated Thu, 29 Dec 2022 01:12 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने घर पर पूजा करें, अपने धर्म और शास्त्र के बारे में पढ़ें, अपने बच्चों को इसके बारे में पढ़ाएं

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अकसर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने विवादित बयान दिया है। दरअसल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हिंदुओं को अपने घरों में हथियार रखने की सलाह दी है। इसके साथ ही उसने लव जिहाद को लेकर कहा है कि वह प्यार भी करता है तो उसमें जिहाद करता है।

कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “हिंदुओं को अपनी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है अपने घरों में हथियार रखें और कुछ नहीं तो कम से कम सब्जी काटने वाले चाकू का इस्तेमाल करें। पता नहीं कब कौन सी स्थिति आ जाए। सभी को आत्मरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है तो मुंहतोड़ जवाब देना हमारा अधिकार है।

भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लव जिहाद को लेकर भी एक बयान दिया उन्होंने कहा, “लव जिहाद! उनके पास जिहाद की परंपरा है और कुछ नहीं तो लव जिहाद करते हैं। प्यार भी करते हैं तो उसमें जिहाद करते हैं। हम (हिन्दू) भी ईश्वर से प्रेम करते हैं। एक संन्यासी अपने ईश्वर से प्रेम करता है।

कर्नाटक में हिंदू जागरण वैदिक दक्षिण क्षेत्र (Hindu Jagran Vedic South Region) के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा, “सन्यासी कहते हैं कि भगवान द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों को खत्म करो। अगर यहां प्यार की असली परिभाषा नहीं बचेगी तो इसमें शामिल लोगों को जवाब दें। लव जिहाद में शामिल लोगों को भी उसी तरह से जवाब दें। अपनी लड़कियों की रक्षा करें और उन्हें सही मूल्य सिखाएं।

प्रज्ञा ठाकुर ने लोगों से कहा कि अपने घर पर पूजा करें, अपने धर्म और शास्त्र के बारे में पढ़ें, अपने बच्चों को इसके बारे में पढ़ाएं, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति और मूल्यों के बारे में जान सकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next