दिल्ली में गूंजी गोलियों की आवाज : अपराधियों का किया एनकाउंटर

विज्ञापन

दिल्ली. दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बदमाशों को लेकर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ सतर्क हो गए और पूरी तैयारी के साथ बदमाशों के पीछे पड़ गए। बदमाशों का नाम रिंकू और रोहित है जिन पर कई मुकदमे दर्ज हैं, इतना ही नहीं दोनों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

दिल्ली में मचाया था आतंक

दोनों बदमाशों ने दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक आर्म्ड रॉबरी को अंजाम दिया था। इसके साथ ही दिल्ली में दोनों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। इसके अलावा रिंकू और रोहित पर मध्य प्रदेश के इंदौर में हथियार के दम पर डकैती करने का भी आरोप था।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ और AATS यूनिट को एक इनपुट मिला कि दो वांटेड बदमाश दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से जाने वाले हैं। पुलिस की टीम ने आज सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास इलाके में ट्रैप लगाया और दोनों बदमाशों को सरेंडर करने को कहा गया लेकिन बदमाशों ने पिस्टल निकाल पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

जवाब में दिल्ली पुलिस ने भी कई राउंड फायर की, जिसमें दो बुलेट दोनों बदमाशों के टांगों में लगी है। इसके बाद दोनों को पिस्टल समेत दबोच लिया गया है। अब दिल्ली पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ करेगी और इनके द्वारा की गई वारदातों का पता लगाएगी।

HISTORY

Edited By

First published on: Dec 29, 2024
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook