एप डाउनलोड करें

सोने की कीमतों में 7 महीने की सबसे बड़ी गिरावट : सोना ₹2,085 गिरकर ₹97,263 पर आया

दिल्ली Published by: indoremeripehchan.in Updated Wed, 25 Jun 2025 01:01 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई. इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। इस साल की शुरुआत से ही सोने के दामों में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखी गई। सोने की कीमतें कई बार एक लाख रुपये के स्तर को पार गई फिर नीचे भी आई।

वहीं, IBJA के अनुसार आज यानी 24 जून 2025 की शाम 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 97260 रुपये है। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 94930 रुपये है। 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत  78780 रुपये है।

आज यानी 24 जून 2025 को MCX पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। सोने की कीमत एमसीएक्स पर इस समय 96731 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही हैं। इसमें 2679 रुपये की गिरावट आई है। खबर लिखे तक यह न्यूनतम 96422 रुपये के स्तर तक गया था।

पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में स्थिरता थी। लेकिन अब इसके दामों में गिरावट देखी जा रही है। MCX पर सोने का भाव 2.91गिरकर 96,500 पर पहुंचा, 25 नवंबर 2024 के बाद 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। सोने में यह 7 महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

इजराइल-ईरान सीजफायर के बाद आज यानी 24 जून को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट है। 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,060 गिरकर ₹97,288 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना ₹99,348 पर था।

सोना और चांदी में बड़ी गिरावट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next