नई दिल्ली. पंजाब सहित कई राज्य में पार्टी के अंदर उथल-पुथल मचा हुआ है. पार्टी में उथल-पुथल के बीच कुछ वरिष्ठ नेताओं कार्य समिति की बैठक की मांग की थी. कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक बहुत जल्द होगी. पार्टी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. पार्टी में उथल-पुथल के बीच कुछ वरिष्ठ नेताओं कार्य समिति की बैठक की मांग की थी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने पिछले हफ्ते संकेत दिया था कि सीडब्ल्यूसी की बैठक बहुत जल्द बुलाई जाएगी. सुरजेवाला ने समाचार एजेंसी पीटीआइ से कहा, शिमला रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया था कि जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाएगी. इसके मुताबिक आने वाले दिनों में सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी. G 23 नेताओं के एक समूह के हिस्सा और पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल ने बुधवार को मांग की थी कि सीडब्ल्यूसी की बैठक तुरंत बुलाई जाए, ताकि पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर चर्चा की जा सके. नियमित अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे और बातचीत की मांग की थी जहां सभी वरिष्ठ नेताओं को सुना जाए. फाइल फोटो