एप डाउनलोड करें

Chandrayaan-3 : लैंडर और रोवर से नहीं मिला सिग्नल : ISRO ने दिया ताजा अपडेट

दिल्ली Published by: Paliwalwani Updated Fri, 22 Sep 2023 07:22 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान 3 मिशन के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड से बाहर लाने की कोशिश की जा रही है. इसरो (ISRO) ने  22 सितंबर 2023 शुक्रवार को बताया कि लैंडर और रोवर से सिग्नल नहीं मिल पाया है.  

इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके. फिलहाल उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं. संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे. 

चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर रचा था इतिहास

बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया था. भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश बना. वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना था. 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next