Chandrayaan-3 : लैंडर और रोवर से नहीं मिला सिग्नल : ISRO ने दिया ताजा अपडेट
चंद्रयान 3 मिशन के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड से बाहर लाने की कोशिश की जा रही है. इसरो (ISRO) ने 22 सितंबर 2023 शुक्रवार को बताया कि लैंडर और रोवर से सिग्नल नहीं मिल पाया है.
इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके. फिलहाल उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं. संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे.
चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर रचा था इतिहास
बता दें कि 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया था. भारत चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला चौथा देश बना. वहीं चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना था.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मोदी के बाद ट्रंप और नेतन्याहू भी मछार से बात करने को इच्छुक : हनुमान चालीसा के पाठ से शक्ति और बुद्धि मिली
विजय कुमार दास की याचिका पर केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, 237 पर्यावरण मंजूरियों पर SEIAA को मेरिट के आधार पर फैसला लेने की बात