एप डाउनलोड करें

BJP Candidates List जारी : गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी सिराथु सीट से केशव प्रसाद मौर्य होंगे प्रत्याशी : 20 विधायक आऊट

दिल्ली Published by: Paliwalwani Updated Sat, 15 Jan 2022 04:52 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह शनिवार को से भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में प्रेस को संबोधित किया. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आज पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी (UP BJP candidate list) की जा गई है. प्रधान ने कहा कि पिछले 5 साल में गुंडाराज पर योगी सरकार ने नकेल कसा है. यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है. यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी. बता दें कि इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है. उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बीजेपी ने पहले और दूसरे चरण के लिए 105 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया. चुनावी मैदान में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सिराथु सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है.

कुछ प्रत्याशियों की सूची

  • खतौली से विक्रम सैनी
  • मीरापुर से प्रशांत गुर्जर
  • शामली से तजेंद्र सिंह निर्वाल
  • बुढ़ाना से उमेश मलिक
  • चरथावल से सपना कश्यप
  • पूरकाजी से प्रमोद ओटवाल
  • मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल
  • सिवालखास से मनेंद्र पाल सिंह
  • सरदना से संगीत सोम
  • हस्तिनापुर से दिनेश खटीक
  • मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल
  • किठोर से सत्यवीर त्यागी
  • लोनी से नंदकिशोर गुर्जर
  • मुरादनगर से अजीत पाल त्यागी
  • साहिबाबाद से सुनील शर्मा
  • मेरठ से कमलदत शर्मा
  • मेरठ साउथ से सोमेंदर तोमर
  • छपरउली से सहेंद्र सिंह रमाला
  • बड़ोत से केपी सिंह मलिक
  • बागपत से योगेश धामा
  • यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की लिस्ट जारी
  • 107 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान
  • 83 सिटिंग विधायकों में 63 को टिकट मिला
  • 20 विधायकों का टिकट कटा   
  • 21 लोग पहली बार प्रत्याशी बनाए गए
  • 10 महिलाओं को टिकट
  • जिन विधायकों का टिकट कटा

  • 1. नौगांवा सादत –  संगीता चौहान
  • 2.  सिवाल खास –  जितेंद्र सिंह
  • 3.  मेरठ कैंट –  सत्य प्रकाश अग्रवाल
  • 4.  गढ़मुक्तेश्वर – कमल मलिक
  • 5.  सिकंद्राबाद –  बिमला सोलंकी
  • 6.  बुलंदशहर –  ऊषा सिरोही
  • 7.  डिबाई –  अनीता लोधी
  • 8.  खुर्जा –  विजेंद्र सिंह
  • 9.  बरौली –  दलवीर सिंह
  • 10. गोवर्धन –  कारिंदा सिंह
  • 11. एत्मादपुर –  राम प्रताप सिंह
  • 12. आगरा ग्रामीण –  हेमलता दिवाकर
  • 13. फतेहपुर सीकरी –  चौधरी उदयभान
  • 14. खैरागढ़ –  मुकेश गोयल
  • 15. फतेहाबाद –  जितेंद्र वर्मा
  • 16. बिथरी चैनपुर –  राघवेंद्र शर्मा
  • 17. बरेली कैंट –  राजेश अग्रवाल
  • 18. गोरखपुर –  राधा मोहन दास अग्रवाल
  • 19. सिराथू –  शीतला प्रसाद
  • 20. नवाबगंज –  केसर सिंह (निधन हो गया है)
  • इनका भी टिकट कटा (बीजेपी छोड़ कर चले गए थे)

  • नकुड़ –  धर्म सिंह सैनी
  • मीरापुर –  अवतार सिंह भड़ाना
  • बिल्सी –  आर के शर्मा
  • दो दलबदलू विधायकों को टिकट

  • नरेश सैनी –  बेहट (काग्रेस के विधायक थे)
  • सहेंद्र रमाला –  छपरौली (आरएलडी के विधायक थे)

यूपी में 7 चरणों में चुनाव :  403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 10 फरवरी 2022 से 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है. अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होना है. पहले चरण के तहत 10 फरवरी 2022 को वोटिंग होगी. दूसरा चरण 14 फरवरी 2022, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी 2022, 5वां चरण 27 फरवरी 2022, छठा चरण 3 मार्च 2022 और 7 चरण 7 मार्च 2022 को संपन्न होगा. यूपी में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है. ऐसे में 14 मई 2022 से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है. उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो रही है, जहां किसान आंदोलन और सपा-आरएलडी गठबंधन के चलते चुनौती है. इतना ही नहीं, जिन 58 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे, उनमें से 54 बीजेपी के विधायक हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए पहला चरण सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next