एप डाउनलोड
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • निवेश
  • ऑटो - टेक
  • नौकरी
  • स्वास्थ्य
  • बॉलीवुड
  • धर्मशास्त्र
  • ज्योतिषी
  • खेल
  • अन्य ख़बरे
  • आपकी कलम
  • ज्ञानवर्धक प्रेरक प्रसंग
  • उपयोगी जानकारी
होम > दिल्ली
दिल्ली

अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद खुली हवा में लेंगे सांस : कोर्ट ने रखी ये 6 शर्तें, LG की भी हुई एंट्री

प्रकाशित: 13 Sep 2024, 08:51 PM • रिपोर्टर: paliwalwani
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल 177 दिन बाद खुली हवा में लेंगे सांस : कोर्ट ने रखी ये 6 शर्तें, LG की भी हुई एंट्री
शेयर करें:
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →

नई दिल्ली. दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सशर्त जमानत दे दी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल पहले से ही अंतरिम जमानत पर हैं ऐसे में सीबीआई केस में जमानत मिलने के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को महत्व देते हुए केजरीवाल को जमानत तो दे दी है लेकिन उन पर जो कड़ी शर्तें लगाई हैं, उसका मतलब यही निकलता है कि केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद भी मुख्यमंत्री के तौर पर कामकाज नहीं करेंगे और न ही मुख्यमंत्री दफ्तर जाएंगे।

कोर्ट ने 5 अगस्त 2024 को केजरीवाल की याचिकाएं खारिज करते हुए सीबीआई गिरफ्तारी को वैध ठहराया था और जमानत के लिए उन्हें ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था।

इन 6 शर्तों पर दी गई अरविंद केजरीवाल को जमानत

  • अरविंद केजरीवाल मामले की योग्यता पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे। ईडी मामलों में लगाई गई शर्तें इस मामले में भी लागू होंगी।
  • वह मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे।
  • केजरीवाल आधिकारिक फाइलों पर तब तक हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जब तक कि उपराज्यपाल की मंजूरी नहीं मिलती।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्तमान मामले में अपनी भूमिका के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • केजरीवाल किसी भी गवाह से बातचीत नहीं करेंगे और मामले से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल तक उनकी पहुंच नहीं होगी।
  • केजरीवाल को 10 लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। इतनी राशि के दो जमानती भी पेश करने होंगे।

केजरीवाल को कैसे मिली जमानत?

  • शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने पहली शर्त में केजरीवाल को सीबीआई केस में जमानत देते हुए कहा है कि दस लाख के जमानती बंधपत्र और इतनी राशि के दो जमानती पेश करने पर उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।
  • कोर्ट ने कहा कि मुकदमा लंबित रहने के दौरान आरोपी को लंबे समय तक कारावास में रखना व्यक्तिगत स्वतंत्रता से अन्यायपूर्ण तरीके से वंचित करना है।
  • हालांकि कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए कड़ी शर्तें लगाई हैं। शीर्ष अदालत ने दूसरी शर्त में कहा कि केस अभी ट्रायल कोर्ट में लंबित है, केजरीवाल सीबीआई केस के बारे में कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे।
  • पीठ ने कहा कि सार्वजनिक मंचों पर अपने बारे में बखान की हालिया प्रवृत्ति को हतोत्साहित करने के लिए यह शर्त आवश्यक है। हालांकि इसमें उन पर ट्रायल कोर्ट के समक्ष अपनी दलीलें रखने की कोई मनाही नहीं है।
  • इसके अलावा कोर्ट ने शर्त तीसरी लगाई है कि केजरीवाल ट्रायल के जल्दी निपटारे के लिए ट्रायल कोर्ट को पूरा सहयोग देंगे। हर तारीख पर कोर्ट में पेश होंगे जबतक कि उन्हें पेशी से छूट न दे दी गई हो।

HighLights

  1. अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली सशर्त जमानत
  2. सीएम दफ्तर नहीं जाएंगे और सरकारी कामकाज से दूर रहेंगे
  3. जमानत पर पीठ एकमत, गिरफ्तारी की वैधानिकता पर मतभिन्नता
 
 
विज्ञापन
संबंधित टैग्स:
केजरीवाल कोर्ट जमानत मुख्यमंत्री अरविंद मामले ट्रायल सुप्रीम सीबीआई शर्तें उन्हें सार्वजनिक टिप्पणी करेंगे जमानती arvind kejriwal breathe open air - days court imposed - conditions lg also entered

और पढ़ें...

  • • शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री किशनलाल जी पुरोहित का निधन : अंतिम यात्रा कल
  • • शोक संदेश : पालीवाल समाज इंदौर के समाजसेवी श्री कमल भट्ट का दुःखद निधन
  • • शोक संदेश: पालीवाल समाज आमेट की वरिष्ठ मातृशक्ति श्रीमती संगीता दवे का निधन, अंतिम यात्रा कल
  • • शोक संदेश : पालीवाल समाज नाथद्वारा की मातृशक्ति श्रीमति सुशीला पालीवाल का आकस्मिक निधन
  • • शोक संदेश : पालीवाल समाज उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर लाल जी पालीवाल का निधन
  • • पालीवाल समाज के दो युवा सितारे : श्री उत्कर्ष जोशी, श्री प्रखर जोशी ने कर दिया कारनामा-देश के लिए जीते पदक
  • • दैनिक वेतन कर्मचारियों को मिला लाभ : मध्य प्रदेश में न्यूनतम वेतन की दरों में बढ़ोतरी : 27 मार्च 2027 तक लागू रहेंगी नई दरें
  • • बिजनोल में कुलदेवता श्री भेरुजी बावसी-बाबा रामदेव जी भव्य मंदिर का जीर्णाेद्धार कार्य प्रगति पर : 'भामाशाह' श्रीमती नर्मदादेवी जोशी की सेवा भावना की प्रशंसा
  • • श्री राजेश पालीवाल आमेट के उपचेयरमैन का इंदौर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
  • • नागदा समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती कमलादेवी नागदा का निधन

ये भी पढ़ें...

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 10 अक्टूबर 2026 शनिवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

10 Oct 2026
आपकी कलम

संविधान की पुस्तक में मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, रामायण, महाभारत के चित्र दर्शाते हैं भारत की राष्ट्रीयता

10 Oct 2026
राजस्थान

कांग्रेस के पार्षदों की ऐसी एकता पहले हो जाती तो अजमेर में कांग्रेस का ही मेयर होता

09 Oct 2026
राजस्थान

कारोबारी के घर से 2-करोड़ की ज्वेलरी ले गए बदमाश IT अफसर बनकर पहुंचे

09 Oct 2026
जोधपुर

जोधपुर : 2KM दौड़ के बाद ASI को आया हार्टअटैक, मौत : CPR से पल्स लौटी, फिर चली गई

09 Oct 2026
आमेट

साकेत साहित्य संस्थान ने अधिकारियों को सौंपी ‘मेरा गाँव मेरा गौरव’ पुस्तक

09 Oct 2026
आमेट

महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में चर्म रोग निदान शिविर 120 पेशेंट में जांच कराई

09 Oct 2026
आमेट

RTE पुनर्भरण का बकाया भुगतान शुरू, निजी स्कूल समिति 12 अक्टूबर से करेगी धरना

09 Oct 2026

© 2026 Paliwalwani. All Rights Reserved.

मुख्य पृष्ठ पर जाएं

WhatsApp पर शेयर Facebook