आपत्तिजनक कमेंट्स करने पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या

विज्ञापन

नई दिल्ली : एक युवक को आपत्तिजनक टिपपणी करना भारी पड़ गया और उसका अंत मौत के रूप में समाने आया. एक परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. नेबसराय थाना पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है. दक्षिण जिला डीसीपी डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि मुकुल 20 नामक युवक को चाकू घोंपने की सूचना 13 फरवरी 2022 को नेबसराय थाना पुलिस को सूचना मिली थी. नेबसराय थानाध्यक्ष सुरेंद्र राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता लगा कि युवक की मौत हो गई. हत्या का मामला दर्जकर थानाध्यक्ष सुरेंद्र राणा की देखरेख में एसआई नरेंद्र व एसआई अमन की टीम ने जांच शुरू की. पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली. सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि वारदात के समय पर तीन युवक घटनास्थल से भाग रहे हैं. 

जांच के बाद एसआई नरेंद्र की टीम ने कूड़ेदान, बंध रोड के पास से हत्या के आरोपी दो नाबालिग व एक बालिग को पकड़ लिया. बालिग की पहचान राकेश के रूप में हुई. इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है. आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि मुकुल ने एक नाबालिग के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. इस बात पर से नाबालिग नाराज हो गया था और उसने मुकुल की हत्या करने की साजिश रच ली. आरोपी व मृतक पहले दोस्त थे. बाद में इनकी बिगड़ गई थी. 

 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook