एप डाउनलोड करें

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट : रैकेट का पर्दाफाश

अपराध Published by: indoremeripehchan.in Updated Mon, 09 Jun 2025 02:42 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सेक्स रैकेट के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यह अवैध गतिविधि सिटी सेंटर स्थित रेड माउंटेन स्पा सेंटर में चल रही थी। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई कर इस रैकेट का पर्दाफाश किया।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा।

छापे के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के अंदर एक युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से अन्य संदिग्ध वस्तुएं भी जब्त की हैं।

पुलिस का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक कार्य किए जा रहे हों। इससे पहले भी शहर के कई हिस्सों में ऐसे सेंटरों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

फाईल फोटो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next