एप डाउनलोड करें

बहुचर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड केस : आफताब तिहाड़ जेल में MA की परीक्षा दे रहा : 20 जुलाई को तय सुनवाई की तारीख रद्द

अपराध Published by: paliwalwani Updated Sun, 12 Jul 2026 01:21 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली. साकेत कोर्ट ने बहुचर्चित श्रद्धा वाकर हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को बड़ी राहत देते हुए 20 जुलाई 2026 को निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी है। अदालत ने आरोपी की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें उसने एमए सोशियोलॉजी की अंतिम परीक्षा के कारण कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट देने की मांग की थी।

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा वालकर हत्याकांड में 20 जुलाई को प्रस्तावित सुनवाई आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की एमए (समाजशास्त्र) परीक्षा के कारण स्थगित कर दी है। आफताब तिहाड़ जेल परिसर स्थित IGNOU परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देगा। अदालत अब मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख तय करेगी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी ने अपने 8 जुलाई 2026 के आदेश में कहा कि आरोपी ने अदालत को बताया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा आयोजित एमए सोशियोलॉजी का अंतिम पेपर 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। यह परीक्षा तिहाड़ जेल की सेंट्रल जेल नंबर-3 में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी, जहां आफताब फिलहाल अंडर-ट्रायल कैदी के रूप में बंद है।

आरोपी की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने 20 जुलाई की निर्धारित दैनिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपी की परीक्षा को देखते हुए उस दिन उसकी व्यक्तिगत उपस्थिति आवश्यक नहीं होगी।

अदालत ने निर्देश दिया है कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्य (Prosecution Evidence) अब 21 जुलाई दोपहर 2 बजे से दर्ज किए जाएंगे। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में पहले से निर्धारित अन्य तारीखों पर सुनवाई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

2022 के चर्चित हत्याकांड में चल रहा है ट्रायल

बता दें कि वर्ष 2022 में सामने आए श्रद्धा वालकर हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पुलिस के अनुसार, आफताब अमीन पूनावाला पर श्रद्धा वालकर की हत्या करने का आरोप है और इस मामले में उसके खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। अदालत अब मामले की अगली सुनवाई की नई तारीख तय करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next