घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज : ससुराल पहुंची दुल्हन की मौत : पति समेत 5 लोगों पर FIR

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश.

मऊ में सुहागरात पर 22 वर्षीय दुल्हन की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। छह महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। गवना के बाद 13 नवंबर को वह ससुराल पहुंची थी। घटना के बाद पति फरार हो गया। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शादी के बाद ससुराल पहुंची एक दुल्हन की सुहागरात पर गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय अस्का चौहान के रूप में हुई है। करीब छह महीने पहले अस्का ने घोसी क्षेत्र के डेराघाट गांव निवासी हरिश्चंद्र चौहान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने मायके में रह रही थी।

13 नवंबर 2026 को गवना की रस्म के बाद उसे विदा कराकर ससुराल लाया गया था। आरोप है कि इसके अगले ही दिन 14 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

छह महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

अस्का और हरिश्चंद्र की शादी 7 मई 2026 को हुई थी। शादी के बाद अस्का मायके में रह रही थी। करीब छह महीने बाद 13 नवंबर को गवना की रस्म के तहत उसे ससुराल भेजा गया। परिवार को उम्मीद थी कि अब वह अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेगी, लेकिन अगले ही दिन उसकी मौत हो गई।

गवना के अगले दिन दुल्हन की हत्या

यह घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के डेराघाट गांव की है। आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी दुक्खी चौहान की 22 वर्षीय बेटी अस्का चौहान की शादी 7 मई 2026 को हरिश्चंद्र चौहान के साथ हुई थी। हरिश्चंद्र मऊ के डेराघाट गांव का रहने वाला है। दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद अस्का अपने मायके में रह रही थी। 13 नवंबर 2026 को गवना की रस्म पूरी होने के बाद परिवार के लोग उसे विदा कराकर ससुराल लेकर आए थे। इसके अगले दिन यानी 14 नवंबर को2026  उसकी हत्या की खबर सामने आई। आरोप है कि सुहागरात पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति घर से फरार हो गया।

पति समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR

विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर घोसी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अस्का के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर अस्का की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस संबंध में घोसी कोतवाली में तहरीर दी गई। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति हरिश्चंद्र चौहान समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम कर रही जांच

पुलिस ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook