Amet News : युवक ने ससुराल मे पेड पर फन्दा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. आमेट पुलिस थाना क्षेत्र के पबराणा गांव में मगंलवार को एक युवक ने खेत पर पेड पर रस्सी का फन्दा लगा कर आत्म हत्या कर ली। 

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह शक्तावत ने बताया की मृतक प्रकाश पुत्र पन्नालाल सालवी (25) निवासी कुवास का गुडा थाना देवगढ का निवासी ने अपने सुसराल गांव पबराना में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामवासी व पुलिस की सहायता से शव को उतार कर आमेट सीएचसी लाकर शव  का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया।

इधर परिजनों द्वारा थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया कि प्रकाश 6 महीने से ससुराल में रह कर खेती-बाड़ी का कार्य करता था। उसकी सास एवं पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक प्रकाश द्वारा आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें प्रकाश ने अपनी सास मांगी बाई एवं पत्नी मीरा देवी पर आत्महत्या के लिए प्रेरित होने एवं आत्महत्या करने का सीधा-सीधा आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे द्वारा की गई सारी कमाई मेरी सास एवं मेरी पत्नी ने हड़प ली तथा वह मेरे साथ मारपीट करते थे। मेरा 1 वर्ष का लड़का वह भी मुझे से लेना चाहते हैं। प्रताड़ित करने में रामलाल पुत्र भंवरलाल सालवी निवासी गुणिया छोगालाल सालवी निवासी गुणिया भी शामिल है मरने से पहले इन सभी पर सरकार से कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook