एप डाउनलोड करें

मार्शल आर्ट्स के धुरंधर चक नॉरिस ने दुनिया को कह अलविदा : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर

बॉलीवुड Published by: indoremeripehchan.in Updated Sat, 21 Mar 2026 01:25 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार दुखी हैं. उनके आइडल और मार्शल आर्ट्स की दुनिया के बेताज बादशाह चक नॉरिस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. हम सभी जानते हैं कि अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले एक प्रोफेशनल मार्शल आर्टिस्ट थे, इसलिए चक नॉरिस का जाना उनके लिए किसी निजी क्षति से कम नहीं है.

अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखते हुए बताया कि बचपन में चक नॉरिस की फिल्में जैसे ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ और ‘मिसिंग इन एक्शन’ देखना उनके लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक चलती-फिरती पाठशाला थी. अक्षय ने माना कि आज उनके पास जो अनुशासन और स्क्रीन पर एक्शन करने की ताकत है, उसकी प्रेरणा उन्हें कहीं न कहीं चक नॉरिस से ही मिली है.

मार्शल आर्ट की दुनिया में अपना परचम लहराने वाले चक नॉरिस (Chuck Norris) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

मार्शल आर्ट्स के धुरंधर Chuck Norris ने दुनिया को कह अलविदा, इमोशनल हुए अक्षय कुमार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, मार्शल आर्ट के दिग्गज और एक्शन फिल्मों के बादशाह कहे जाने वाले चक नॉरिस का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. पूरी दुनिया उनके जाने के शोक में डूबी हुई दिखाई दे रही है.

चक नॉरिस को बड़े पर्दे पर अपने दमदार किरदारों के लिए पहचाना जाता है, वो जिस अविश्वसनीय ढंग से जीवन रक्षा कौशल के लिए लोगों को प्रशिक्षित करते थे और उसे पर्दे पर पेश करते थे वह काबिल-ए-तारीफ है. अपने इस कौशल की वजह से वह ग्लोबल सिंबल बन चुके थे.

चक के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा हम परिस्थितियों को गोपनीय रखना चाहते हैं. यह जान लीजिए कि वह अपने परिवार के बीच थे और शांति में थे. उनका निधन कैसे हुआ इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है, परिवार में से मेडिकल इमरजेंसी बताया है. यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों उन्हें श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं.

इमोशनल हुए अक्षय : नॉरिस के निधन का असर बॉलीवुड पर भी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. सुपरस्टार अक्षय कुमार भी उन्हें याद करते हुए दिखाई दिए. एक्टर ने लिखा “एक मार्शल आर्टिस्ट के रूप में बड़े होते हुए चक को मिसिंग इन एक्शन और वे ऑफ़ द ड्रैगन सहित कई फिल्मों में देखना केवल मनोरंजन नहीं था बल्कि शिक्षा थी.

ताकत, अनुशासन और परदे पर उनका कंट्रोल हमेशा मेरे साथ रहेगा. मैं उस प्रेरणा के लिए आभारी रहूंगा, जिसने मेरे व्यक्तित्व के एक हिस्से को आकार दिया है.”

Growing up as a martial artist, watching Chuck Norris in Way of the Dragon, Missing in Action and many more wasn’t just entertainment…it was education. The discipline, strength, and that effortless command he brought on screen stayed with me. Grateful for the inspiration that… pic.twitter.com/thAc1t26Hm

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next