एप डाउनलोड करें

डॉक्टर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी मध्यप्रदेश के राज्यपाल बने

भोपाल Published by: Sunil Paliwal-Anil Bagora Updated Sun, 16 Aug 2020 01:02 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल । श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी मध्यप्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किये गए। ज्ञात हो कि पूर्व राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निधन के पश्चात आनंदी बेन पटेल राज्यपाल का दायित्व निभा रही थी।

सादगी भरा जीवन : उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर से सरोकार रखने वाले डॉक्टर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी मध्यप्रदेश के अगले राज्यपाल नियुक्त किए गए। डॉक्टर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी बेहद सरल और सादगी पसंद इंसान है। उनकी सादगी का आलम ये है कि वे विधायक होने के बाद भी मेरठ शहर में अपनी स्कूटर से ही चलते रहे है। यहां तक कि वे विधानसभा भी स्कूटर से ही पहुंच जाते थे। शहर में किसी अहम बैठक या जनता के बीच समस्या भी सुनना हो तो भी वो स्कूटर से ही जाया करते है। उनकी सादगी भरा जीवन मध्यप्रदेश के लिए कई सौगात लेकर आएगा। उनके पास एक कार तक नही है। डॉक्टर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी का स्कूटर मेरठ में काफी चर्चाओं में रहता है।

राजनीतिक सफर : वे छात्र जीवन से ही राजनीति करते रहे है। डॉक्टर श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी कालेज के दिनों से ही स्टूडेंट के हित में राजनीति करते आ रहे है। वे कालेज के दिनों में छात्र संघ के महासचिव रहे है। वाजपेयी 15 साल की उम्र से ही जनसंघी हो गए थे। डॉक्टर वाजपेयी को सबसे पहले जनता पार्टी ने 1977 में युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बना दिया था। उसके बाद 1980 में भाजपा का जिला महासचिव बनाया था। डॉक्टर लक्ष्मीकांत का काम के प्रति समर्पण देख कर पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बना दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। आप मेरठ से पार्टी के सांसद प्रत्याशी भी रह चुके है। 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं :  खबरें पाने के लिए हमारे वाट्सएप ग्रुप से जोडऩे के लिए 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani.com news लिखकर भेजें...सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next