एप डाउनलोड करें

भाजपा के बागी नेता ने मैदान में उतारे 25 प्रत्याशी : BJP को नुकसान पहुंचेगा

भोपाल Published by: Anil Bagora Updated Sat, 28 Oct 2023 11:36 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल :

चुनाव से पहले बगावत से जूझ रही भाजपा को एक बड़ा झटका लगा, जब टिकट नहीं मिलने से नाराज पार्टी के दिग्गज नेता व विधायक नारायण त्रिपाठी  ने विंध्य पार्टी नाम से एक नया दल बना लिया। साथ ही त्रिपाठी ने अपनी पार्टी के 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान भी किया। कल त्रिपाठी ने अपनी पार्टी के 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। त्रिपाठी स्वयं मैहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि हमारा मुद्दा अलग विंध्य बनाने का होगा। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि अब भाजपा में तानाशाही चलती है। यहां जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी शीघ्र ही अन्य 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगी। बताया जा रहा है कि त्रिपाठी की पार्टी से भाजपा को विंध्य क्षेत्र में बड़ा नुकसान हो सकता है।

दल बदल में माहिर मैहर से चार बार (एक उपचुनाव) के विधायक नारायण त्रिपाठी (Narayan Tripathi) ने फिर पाला बदलने को तैयार हैं। विधायक ने शुक्रवार को भाजपा से इस्तीफा दे दिया।

नारायण त्रिपाठी का इतिहास

2003 में चुनाव जीतने वाले नारायण त्रिपाठी समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। 2008 का चुनाव वे सपा के टिकट से हार गए थे। इसके बाद 2009 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 2013 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते। विधायक बनने के बाद 2 साल विधायकी पूरी करने के बाद इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए। 2016 के उपचुनाव में वे भाजपा के टिकट से मैहर से जीत गए। 2018 का विधानसभा चुनाव भी बीजेपी के टिकट पर जीते।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next