श्रद्वाजंलि : पालीवाल समाज मंगरोप की समाजसेविका श्रीमती भुरी बाई पुरोहित का निधन : अस्थि संचय 15 जनवरी को

विज्ञापन

मंगरोप । पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी मंगरोप की समाजसेविका श्रीमती भूरी बाई पति ब्रह्मलीन रामलाल जी पुरोहित का दिनांक 13 जनवरी 2021 बुधवार को मंगरोप-भीलवाड़ा, राजस्थान में निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 13 जनवरी 2021 बुधवार को निज निवास से मुक्तिधाम पर अंतिम दाह संस्कार संपन्न हुआ। आप सर्वश्री कन्हैयालाल पुरोहित, लक्ष्मीनारायण पुरोहित की पूजनीय माताजी एवं भेरूलाल पुरोहित, भंवरलाल पुरोहित, बंशीलाल पुरोहित की काकीजी तथा पूर्णाशंकर जोशी इंदौर (नेगाडिया) की बहन और गोपालकृष्ण दवे, फतेहलाल जोशी तमाखुवाला इंदौर की सासु माँ थी। उक्त जानकारी पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त संघ निमाड़ के श्री फतेहलाल जोशी-दड़वल, श्री मनोज जोशी इंदौर ने पालीवाल वाणी को दी।

अस्थि संचय : निज निवास से दिनांक 15 जनवरी 2021 शुक्रवार को मुक्तिधाम पर रखा गया है। 

● विशेष आग्रह : जनहित में प्रिय जनों से निवेदन है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के आदेशों का पालन एवं सहयोग प्रदान करते हुए शोकाकुल परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से शोक-संदेश प्रेषित कर सहयोग प्रदान करें।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Narendra Paliwal-Nanalal Joshi...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406  

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook