देवगुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। गुरु की स्थिति की बात करें, तो इस साल वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। वहीं शुक्र हर 26 दिन में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। बता दें कि 7 नवंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के गुरु की राशि में आने से और गुरु के शुक्र की राशि में होने से राशि परिवर्तन राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में दोनों ही ग्रह कुछ राशि के जातकों की बंद किस्मत को भी चमका सकते हैं। आइए जानते हैं गुरु-शुक्र के परिवर्तन योग बनने से किन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र गुरु की राशि धनु में 7 नवंबर को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे और इस राशि में 28 दिसंबर तक रहने वाले हैं। इसके साथ ही गुरु शुक्र की राशि वृषभ में पहले से ही विराजमान है। ऐसे में राशि परिवर्तन योग 28 दिसंबर तक बना रहेगा।
इस राशि में शुक्र पांचवें भाव में और गुरु दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। गुरु के संतान के भाव में होने से संतान की तरफ से खूब लाभ मिल सकता है। उनके भविष्य और प्रगति को लेकर चिंताएं थोड़ी कम हो सकता है। इसके साथ ही राशि परिवर्तन योग इस राशि के छात्रों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। शुक्र और गुरु की स्थिति अच्छी होने से सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। इसके अलावा सरकारी कामों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही शश राजयोग बनने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। एकाग्रता में भी वृद्धि होगी। बिजनेस और करियर के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने वाला है।
इस राशि के जातकों के लिए भी राशि परिवर्तन योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में शुक्र चौथे और भाग्य स्थान में गुरु बैठे होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ खूब धन लाभ मिल सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। इसके साथ ही घर, वाहन, संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अचानक भाग्य खुल सकती है। ऐसे में अपार धन संपदा की प्राप्ति हो सकती है। परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है।
इस राशि के जातकों के लिए भी राशि परिवर्तन योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में क गुरु सातवें और शुक्र दूसरे भाव में विराजमान है। ऐसे में धन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। परिवार का पूरा साथ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। करियर में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार अच्छा चलने वाला है।