आज का राशिफल 3 मार्च 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

विज्ञापन

मेष आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए सफलता प्राप्ति का दिन है। आज ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध में कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपके मन को अस्थिर करने वाली होंगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। किसी भी कागज पर हस्‍ताक्षर करने से पहले उसे देख लें। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए काफी लकी हो सकता है और आपको मेहनत के बाद कहीं से रुका धन प्राप्‍त करने में सफलता मिलेगी। इससे आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें और हर कार्य को समय से पूरा करने की कोशिश करें। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा और ये भविष्‍य में काम आएंगे।

मिथुन आज का राशिफल  : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लेने का दिन है। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्ययभार बढ़ेगा और आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ेगा।

कर्क आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्‍यापार दोनों ही मामलों में दिन अच्‍छा बीतेगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। हालांकि इसमें आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और सफलता भी मिलेगी। क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और आप किसी जरूरत की घर की चीज पर भी काफी खर्च कर सकते हैं। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं और आपको फंसा हुआ पैसा मिल सकता है।

सिंह आज का राशिफल  : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए मन में किसी बात को लेकर काफी उधेड़बुन चलेगी और खुद को साबित करने के लिए कुछ कर दिखाने के बारे में सोचेंगे। अधिकारीवर्ग से अच्छी पटेगी और आपको इसका लाभ भी होगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है। भाग्‍य आपका साथ देगा। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है और उनके करियर को लेकर आप संतुष्‍ट रहेंगे।

कन्या आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए फायदे का दिन है। आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा काफी हद तक पूरी हो सकती है और आपको कहीं से अच्‍छा ऑफर मिल सकता है। कुछ समस्याओं का सही समाधान न मिलने से मन अशांत रहेगा। दूर-समीप का यात्रा की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्‍यापार में सुस्‍ती बनी रहने से मन उदास होगा।

तुला आज का राशिफल  : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए दिन परेशानियों और चुनौतियों से भरा रहेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से मन परेशान रहेगा। आपको नौकरी में किसी अनहोनी का डर सताएगा। व्‍यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें और दोस्‍तों से भी सावधान रहें।

वृश्चिक आज का राशिफल  : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी मिलाजुला रहेगा। दिन के पूर्वार्द्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल होने के साथ ही आपको फंसी हुई पेमेंट फिर से मिल सकती है। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो आपको अच्‍छा मुनाफा होगा। रात्रि का समय मित्रों के साथ खुशी से बीतेगा।

धनु आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए करियर के मामले में काफी सुकून से बीतेगा। आप अपने आप में मस्‍त रहेंगे और अपने काम पर फोकस करेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपने काम पर ध्‍यान दें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे और राजनीति के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की उम्‍मीद है।

मकर आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए काफी मेहनत और दौड़भाग से भरा रहेगा और आज कई काम आपको एक साथ करने पड़ सकते हैं। आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। शाम के वक्‍त स्थिति में सुधार आएगा और आपका फिर से काम करने का मन करेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

कुंभ आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में धैर्य और सावधानी के साथ काम करना चाहिए। बड़े अधिकारी से अनबन होने की आशंका है और आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आज का दिन मिश्रित फलकारक है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। समाज में लोगों के बीच भी आपको सम्मान मिलेगा और आपके किसी उद्देश्‍य की पूर्ति हो सकती है।

मीन आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए काफी समस्‍याओं और चुनौतियों वाला हो सकता है। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत होने से मन को थोड़ा सुकून मिलेगा। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें।

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook