आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि हो सकती है। लेकिन गृहकलह से बचना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लग्नेश वक्री चल रहे हैं। पंचमेश के नीच के होने के कारण आपको प्रेम, निर्णय लेने की क्षमता और विद्यार्थियों की मन: स्थिति में परेशानी रहेगी। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। उद्यम, व्यापार, नौकरी में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज वाणी अनियंत्रित हो सकती है। थोड़ा कम बोलें धन का आवक बना रहेगा लेकिन निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफैद वस्तुओं का शिवालय में दान करें।
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज राहत भरा समय है। नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं। आपमें एक सकारात्मक उर्जा का संचार दिख रहा है। स्वास्थ्य से सम्बन्धित परेशानी अब दूर होती दिख रही है। कुल मिलाकर एक अच्छी स्थिति बहुत दिनों बाद दिख रही है। प्रेम और व्यापार मध्यम गति से चलेगा। बजरंग बाण का पाठ करें और अच्छा होगा।
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक सम्पन्नता की ओर आप बढ़ेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यवसायिक लाभ दिख रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी दिख रही है। चंद्रमा को जल देना आपके लिए अच्छा होगा। रात के समय चंद्रमा को जल दें।
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भाग्यवश कोई काम बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा का योग दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल दिखाई दे रही हैं। भगवान शिव की शरण में बने रहें। उनका जलाभिषेक करते रहें। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक दिख रहे हैं। परिवार के साथ डिनर पर जाएंगे. घर में आज खुशियां रहेंगी.
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज जीवनसाथी का साथ मिल रहा है। चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी-चाकरी में लाभ होगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें। उनकी अराधना करते रहें।
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी की एक नहीं चल पाएगी। स्वयं नतमस्तक होंगे विरोधी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। गणेश जी की वंदना करते रहें।
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। प्रेम में अतिभावुकता से बचें। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार अच्छा है। बजरंग बली की शरण में बने रहें। हनुमान चालीसा का पाठ करते रहें।