आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाणी में सामने समय के बाद मिठास आएगी। घर परिवार के लोगों के साथ मन लगेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। साथ ही साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। दान पुण्य और धर्म में रुचि बनेगी। मीडिया और फ़िल्म इंडस्ट्री और आई टी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कोई नई डील भी मिल सकती हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने पार्टनर के साथ समय बिताइएं और अगर जीवन साथी से अलग हैं तो लाइफ में कोई इस समय आ सकता है।
शुभ अंक- 5
● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है। आज मान सम्मान की प्राप्ती होगी व्यापार में लाभ विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी और आमदनी के रास्ते खुलेंगे। वाणी पर नियन्त्रण रखें कड़वा ना बोलें । आज छोटे भाई का और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। आज कहीं दोस्तो के साथ घूमने फिरने जा सकते है। पार्टनर का सहयोग आज आपको मिलेगा।
शुभ अंक-1
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन पिता के साथ अनबन हो सकती है। आज आपको मनचाही जॉब मिलने का योग। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज मित्रों से दूरी बनाकर रखें धोखा मिल सकता है। छोटे भाई के साथ अनबन हो सकती है। आज किसी बात पर क्रोध आ सकता है। कंट्रोल करें। आज सरकारी कार्य नहीं बन पाएंगे प्रयास असफल होंगे।
शुभ अंक- 7
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्य स्थल पर प्रशंसा होगी। पिछले समय से रुका हुआ धन वापस आएगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज प्रॉपर्टी को लेकर घर परिवार में विवाद हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आज दोपहर बाद पेट दर्द की समस्या होगी। खाने पीने का ध्यान रखें। आपकी तारीफ से आपके सहकर्मियों से आपका मन मुटाव हो सकता है। आज के दिन अपने काम से मतलब रखें।
शुभ अंक- 6
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। साथ ही व्यापार में भी आज लाभ की स्थिति बन रही है। चांदी के व्यापारी भी आज लाभ पाएंगे। आज मां से पैतृक संपत्ति के मिलने का योग बन रहा है। छाती से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज विवाह के लिए कोई प्रस्ताव मिलेगा जो अच्छे खानदान से होगा। आज भाग्य पूर्ण रूप से साथ देगा।
शुभ अंक- 1
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी राशि में धन आने का योग बना हुआ है। धन आगमन होगा। आज मेहनत से किये हुए सारे काम सफल होंगे। प्रॉपर्टी, मकान ,वाहन आदि लेने का बहुत सुंदर दिन रहेगा। क्रय विक्रय से लाभ होगा। छात्रों को आज सफलता प्राप्त होगी दिन उत्तम। आज किसी के लड़ाई झगड़े में न पड़ें। आपके लिए मुश्किले बढ़ जाएंगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। पार्टनर के साथ खट्टा मीठा दिन रहेगा।
शुभ अंक- 2
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन मां के साथ समय बिताएंगे। आज आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। आज परिवार में किसी के साथ अनबन हो सकती है, लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना झगड़ा बढ़ सकता है। किसी हायर एडुकेशन में सफलता का योग है। सरकरी काम जो अटके थे वो आज बन जाएंगे। आज आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। एक अच्छे पार्टनर से आपका विवाह होगा।
शुभ अंक- 5
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन क्रोध की स्थिति छोटी छोटी बात पर बनेगी, इसकी वजह से मन चिड़चिड़ा सा लगेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय टाल दें क्योंकि आज के दिन आप का आत्मविश्वास कम रहेगा और कंफ्यूशन ज्यादा रहेगा। विदेश जाने का अवसर आज मिलेगा या विदेश से कोई ऐसा अवसर मिलेगा जो आगे जाकर आपके लिए लाभकारी होगा। गलत खान पान से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ अंक- 8
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य ढीला रहेगा। अभी कुछ दिन स्वास्थ्य को नाजुक रख सकते हैं, तो आज लापरवाही नुकसान दायक साबित होगी, खानपान का ध्यान रखें। आज शत्रु आपसे डरेंगे और आप उन पर हावी रहेंगे। आज मित्रों के साथ घूमने-फिरने जाएंगे। आज बिज़नेस में पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा है। आज कोई नई डील भी फिक्स हो सकती है। ध्यान योग और मेडिटेशन का सहारा लेना आज ठीक होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आज अपने पार्टनर के साथ अच्छा बिताएंगे।
शुभ अंक- 4
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी लेकिन जल्द बाजी में उत्तेजित होकर निर्णय न लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। सरकारी जमीन जायदात के कार्य आज सुलझ जाएंगे। छात्रों के लिए दिन उत्तम। लव रिलेशनशिप में प्रॉब्लम रहेगी। पिछली लंबी बीमारी से आज राहत मिलेगी। आज पार्टनर से जितनी ज़रूरत हो बस उतनी ही बात करें। खटपट हो सकती है।
शुभ अंक- 9
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन समय निकालकर अपने पर ध्यान देंगे और अपने आप के लिए कुछ कुछ रचनात्मक करेंगे जो आपको अच्छा फील कराएगा। साथ ही आपकी राशि में चंद्र मंगल की युति आपको धन की प्राप्ति कराएगी। सोने के व्यापारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपके कैरियर में प्रोग्रेस का समय, प्रोमोशन या कोई नया अवसर मिलेगा। कार्य स्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके पार्टनर का पूरा ध्यान आज आपकी तरफ आकर्षित रहेगा।
शुभ अंक- 7
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सफलता का दिन। विदेश से कोई बड़ा अवसर हाथ लगेगा। छोटी मोटी यात्रा आज हो सकती है । राजनीति से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आज लव रिलेशनशिप में गलतफहमी की वजह से दर्रार आ सकती है। आज आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। आज पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 4
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•