एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022 : धन का लेनदेन करना आपके लिए चिंता का कारण बनेगा, स्वास्थ मे सुधार होगा

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दिन किया गया परिश्रम आपको सफलता की तरफ ले जाएगा. आपमें सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ मे सुधार होगा. क्या न करें- आज प्रेम में कलह की शुरुआत ना करें.

मेष आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा व पुण्य कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। धन का लेनदेन करना आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। यदि ऐसा किया, तो वह आपके रिश्तों को खतरे में डाल सकता है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। जीवनसाथी से यदि आप आज कुछ उम्मीदें लगा रहे थे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे और उनका सहयोग व सानिध्य भी  आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य कार्य में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

वृष आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आपको अपने घर अथवा व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा। लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी वह अपनी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आपके सुखों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, क्योंकि व्यापार में आपको अपने शत्रुओं के कारण परेशानी होगी व आपको मन मुताबिक कार्य भी नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।  जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर विवाह, नामकरण जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं.

कर्क आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी मूल्यवान वस्तु को चोरी कर सकते हैं। व्यापार में यदि आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी, तो आज उनको गति मिलेगी, आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। 

सिंह आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज का दिन अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी व आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आय के कुछ नए साधन ही प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के कुछ नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे।

कन्या आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

नौकरी से जुड़े जातकों को यह देखकर हैरानी होगी कि उनके विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन फिर भी उनको उन पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें दोपहर बाद आपको जीत मिल सकती है। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। यदि जीवनसाथी को कोई नया बिजनेस कराएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर लोगों से मिलते जुलते नजर आएंगे। यदि व्यापार के लिए पास अथवा दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या समाप्त होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण परिजनों का आना जाना रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा।

वृश्चिक आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आएगा, जिसके कारण आपका मन किसी भी कार्य को करने में नहीं लगेगा। यदि आपको पहले से भी कोई रोग था, तो उसमें कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपको  आपका लम्बे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं होगी। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएं, तो आपको उसमें ध्यान रखना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।

धनु आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक व आर्थिक मामलों को सुलझाने के लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्यों व भाइयों से मदद मांग सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। सायंकाल के समय आप किसी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। शासन व सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की तरक्की देखकर किसी पार्टी को आयोजित करना पड़ सकता है।

मकर आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

संतान पक्ष की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य ना मिले, तो भी उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। 

कुंभ आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज के दिन आपके लिए कुछ कष्टों से भरा रहेगा। यदि आपके आस-पड़ोस अथवा कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसे भी आप अपने शांत स्वभाव के कारण ठीक करने में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में हाथ आजमा रहे हैं, उनको आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी, यदि कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो किसी को साथ अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी की भी धन संबंधित योजना में धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत रास्ता दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन आज का राशिफल 7 अप्रैल 2022

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता रही थी, तो आज आपको उनकी ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको अपने खर्च बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next